आईपीएल 2019 में विराट कोहली को देखने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक भी बार स्टेडियम नहीं आईं। मगर अब इन दोनों को एक साथ यहां देखा गया है।


कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में विराट कोहली अभी तक आठ मैच खेल चुके हैं मगर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक भी बार स्टेडियम नहीं आईं। इस बात से विरूष्का के फैंस को काफी हैरानी हुई है। ऐसा बहुत कम होता है जब आईपीएल में अनुष्का पति विराट को खेलते हुए लाइव न देखें लेकिन इस बार कुछ अलग बात है। खैर स्टेडियम में नहीं मगर अनुष्का को विराट के साथ उनके घर पर देखा गया। दरअसल कोहली ने हाल ही में आरसीबी के सभी मेंबर्स को घर पर डिनर पार्टी दी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।


टीम इंडिया के बेहतरीन स्पिनर और आईपीएल में विराट कोहली के साथ खेल रहे युजवेंद्र चहल ने डिनर पार्टी की एक तस्वीर अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में चहल के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए चहल ने विरूष्का को डिनर के लिए धन्यवाद दिया।

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक और खिलाड़ी देवदत्त पड्डीकल ने भी डिनर पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। इसमें भी देवदत्त अपने कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पोज देते नजर आ रहे।चहल और पड्डीकल के अलावा आरसीबी के क्रिकेटर हिम्मत सिंह ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें भी विराट और अनुष्का आरसीबी प्लेयर हिम्मत सिंह के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे।IPL में लगातार हार रहे कोहली ने बदला अपना रूप, बन गए सरदारIPL : पंजाब ने जीता मैच, ढोल पर बैठकर नाचे आर अश्विन

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari