शहर चुनें
Live Blog

IPL 2020 DC vs MI Match Report: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का फ्लाॅप शो, पहले खेलते हुए बनाए सिर्फ 110 रन

Updated Date: Sat, 31 Oct 2020 05:12 PM (IST)

IPL 2020 में आज डबल हेडर मुकाबले होने हैं। पहला मैच दोपहर में DC vs MI के बीच मैच खेला जा रहा है। ये मुकाबला दुबई में आयोजित हो रहा। मुंबई ने टाॅस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 110 रन बनाए।

IPL 2020 का 51वां मैच आज दोपहर 3:30 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। MI की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वाॅलीफाई कर चुकी है। असली लड़ाई तो दिल्ली कैपिटल्स को लड़नी है जो प्लेऑफ में पहुंचने के पिछले तीन मौके गंवा चुके। DC की टीम पिछले तीन मैच लगातार हार चुकी है। अब उनके दो मुकाबले बचे हैं जिसमें कम से एक में जीत हासिल करनी ही होगी।

HIGHLIGHT

  1. आज हो रहा डबल हेडर मुकाबला
  2. पहली भिड़ंत DC vs MI के बीच
  3. दुबर्इ में खेला जा रहा ये मैच
  4. मुंबर्इ इंडियंस पहले ही कर चुकी क्वाॅलीफार्इ
  5. दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच जीतना जरूरी
31 Oct,2020
    17:10 PM

    मुंबर्इ इंडियंस को मिला 111 रन का लक्ष्य
    दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 111 रन का लक्ष्य दिया है।

    17:09 PM

    दिल्ली कैपिटल्स की खराब बल्लेबाजी
    मुंबई इंडियंस द्वारा पहले बैटिंग का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने काफी खराब प्रदर्शन किया। धवन के रूप में पहला विकेट तो पहले ही ओवर में गिर गए। गब्बर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद पृथ्वी शाॅ भी जल्दी आउट हो गए। बीच में श्रेयस अय्यर (25) और रिषभ पंत (21) ने पारी को संभालने की कोशिश की मगर दोनों ऐन वक्त पर आउट हो गए। इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। एक-एक करके विकेट गिरते गए और डीसी ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 110 रन बनाए।

    16:51 PM

    16 आेवर खत्म, DC का स्कोर 87/7
    दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 16 ओवर खत्म हो गए हैं। इस समय डीसी का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 87 रन है। इस समय क्रीज पर आर अश्विन (8) और प्रवीण दुबे (1) मौजूद हैं।

    16:25 PM

    DC का तीसरा विकेट गिरा
    दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट भी गिर गया है। ओपनर्स के जल्द पवेलियन लौट जाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए। अय्यर 25 रन बनाकर स्टंप आउट हुए।

    16:02 PM

    7 आेवर खत्म, DC का स्कोर 28/2
    दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 7 ओवर खत्म हो गए हैं। इस समय डीसी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन है। इस समय क्रीज पर श्रेयस अय्यर (11) और रिषभ पंत (4) मौजूद हैं।

    15:55 PM

    5 आेवर खत्म, DC का स्कोर 19/2
    दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 5 ओवर खत्म हो गए हैं। इस समय डीसी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 19 रन है। इस समय क्रीज पर श्रेयस अय्यर (7) और रिषभ पंत (1) मौजूद हैं।

    15:46 PM

    DC का दूसरा विकेट गिरा
    दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट भी गिर गया है। धवन के बाद ओपनर पृथ्वी शाॅ भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शाॅ का शिकार भी ट्रेंट बोल्ट ने किया।

    15:39 PM

    DC का पहला विकेट गिरा
    दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पृथ्वी शाॅ और शिखर धवन ओपनिंग करने आए। दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। जब ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर गब्बर प्वाॅइंट में सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे।

    15:38 PM

    मुंबर्इ ने जीता टाॅस, पहले फील्डिंग
    मुंबई इंडियंस की तरफ से कीरोन पोलार्ड फिर कप्तानी कर रहे हैं। पोलार्ड ने टाॅस जीतकर पहले फील्डिंग का डिसीजन लिया।

    15:05 PM

    कैसा है पिच का मिजाज
    दिन के खेल में, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का विकेट स्पिनरों को भरपूर सहायता देने के साथ सुस्त साबित हुआ है। 160-170 का स्कोर यहां अच्छा रहेगा हालांकि मुंबई इंडियंस ने दिखाया है कि वे किसी भी तरह की परिस्थितियों में पीछा करने में सक्षम हैं। दुबई पिच ने पिछले कुछ मैचों में काफी रन दिए हैं। चूंकि दिन के मैच में ओस का कोई महत्व नहीं है। ऐसे में टॉस से परिणाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन ताजा नतीजों से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

    15:04 PM

    हेड टू हेड रिकाॅर्ड
    आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले पर नजर डालें तो दोनों लगभग बराबरी पर हैं। इन दो टीमों के बीच अब तक 25 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें 12 मुकाबलों में दिल्ली की टीम विजयी रही वहीं 13 मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किए। ऐसे में आज का मुकाबला अगर DC के नाम रहता है तो वह जीत-हार का आंकड़ा बराबर कर लेंगे।

    15:01 PM

    आज के मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड
    - 2000 आईपीएल रन पूरे करने के लिए ऋषभ पंत को 11 रनों की जरूरत है। - शिखर धवन को MI के खिलाफ 750 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 17 रन चाहिए। - क्विंटन डी कॉक को मुंबई इंडियंस के लिए 1000 आईपीएल रन बनाने के लिए 79 रनों की आवश्यकता है। - कीरोन पोलार्ड 200 आईपीएल छक्के पूरे करने से 6 छक्के दूर हैं।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy  and  Cookie Policy.