IPL 2020 के आखिर दो मैच बचे हैं। इसके बाद एलिमिनेशन राउंड शुरु हो जाएगा। अभी तक सिर्फ एक टीम मुंबई इंडियंस क्वाॅलीफाई कर पाई है। बाकी तीन स्पाॅट के लिए चार टीमों के बीच लड़ाई है। आइए जानें इस सीजन लीग मैचों में किस टीम को किस मैच में कितने अंतरों से जीता जाए ताकि क्वाॅलीफाई का रास्ता खुल सके।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। IPL 2020 Playoff की रेस में अभी भी चार टीमें है। राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद बाकी बचे तीन स्पाॅट के लिए लड़ाई करेंगी। इन चार टीमों में से तीन क्वाॅलीफाई करेंगी जबकि एक को बाहर का रास्ता देखना होगा। हालांकि ये तय होगा सोमवार और मंगलवार के मैच के परिणाम से। आइए जानें प्लेऑफ के लिए क्या-क्या समीकरण बन रहे हैं।

पहला समीकरण

गेम 1: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर
डीसी को क्वाॅलीफाई करने के लिए 160 रन बनाने होंगे और कम से कम 21 रन या उससे कम अंतर से मैच जीतना होगा। वहीं अगर दिल्ली की टीम 160 रन चेज करती है तो उसे 17.3 ओवर में हासिल करना होगा।
गेम 2: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुुंबई इंडियंस
सनराइजर्स हैदराबाद को क्वाॅलीफाई करने के लिए मुंबई इंडियंस को हराना होगा।

पहले समीकरण में दिल्ली कैपिटल्स मैच जीतकर 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर सुरक्षित होगा, लेकिन हार गए तो रॉयल चैलेंजर्स रन रेट में बाजी मार लेगा। उस स्थिति में, अगर सनराइजर्स अपना आखिरी गेम जीतता है, तो नाइट राइडर्स को बाहर कर दिया जाएगा।

ये शीर्ष चार टीमें हो सकती हैं-
1. मुंबई इंडियंस, 2. दिल्ली कैपिटल्स, 3. सनराइजर्स हैदराबाद, 4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

दूसरा समीकरण

गेम 1: दिल्ली कैपिटल 160 स्कोर करता है और कम से कम 22 रन से जीतता है, या 17.2 ओवर में 161 रन का पीछा करता है।
गेम 2: सनराइजर्स हैदराबाद पहले नंबर पर मौजूद मुंबई इंडियंस को हरा दे

इस स्थिति में भी दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर रहेगा लेकिन रॉयल चैलेंजर्स का NRR नाइट राइडर्स से नीचे गिर जाएगा। उस स्थिति में, अगर सनराइजर्स मंगलवार को जीतता है, तो रॉयल चैलेंजर्स बाहर हो जाएगा। अपने उच्च NRR के कारण सनराइजर्स तीसरे स्थान पर काबिज होगा।

ये शीर्ष चार टीमें हो सकती हैं-
1. मुंबई इंडियंस, 2. दिल्ली कैपिटल, 3. सनराइजर्स हैदराबाद, 4. कोलकाता नाइट राइडर्स

तीसरा समीकरण

गेम 1: रॉयल चैलेंजर्स का स्कोर 160 रन हो और 18 रन या उससे कम अंतर से जीते। या 161 रन का पीछा 18 ओवर में कर ले।
गेम 2: मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद हरा दे

सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स के लिए एक जीत उन्हें 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचा देगी, लेकिन यदि मार्जिन अपेक्षाकृत छोटा है, तो कैपिटल्स नेट रन रेट पर नाइट राइडर्स से आगे रहेंगी। उस स्थिति में, अगर सनराइजर्स मंगलवार को जीतता है, तो नाइट राइडर्स को बाहर कर दिया जाएगा।

ये शीर्ष चार टीमें हो सकती हैं
1. मुंबई इंडियंस, 2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 3. सनराइजर्स हैदराबाद, 4. दिल्ली कैपिटल्स

चौथा समीकरण

गेम 1: रॉयल चैलेंजर्स का स्कोर 160 है और वह कम से कम 19 रन से जीतता है, या 161 रन चेज 17.5 ओवर में हासिल कर लेता है।
गेम 2: मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद हरा दे

अगर रॉयल चैलेंजर्स 19 या अधिक रन से जीतते हैं, या यदि वे 17.5 ओवर के भीतर 161 के लक्ष्य का पीछा करते हैं, तो कैपिटल की NRR नाइट राइडर्स से नीचे गिर जाएगी। उस स्थिति में, चौथा प्लेऑफ स्थान नाइट राइडर्स के पास जाएगा।

ये शीर्ष चार टीमें हो सकती हैं
1. मुंबई इंडियंस, 2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 3. सनराइजर्स हैदराबाद, 4. कोलकाता नाइट राइडर्स

पांचवां समीकरण

गेम 1: दिल्ली कैपिटल्स किसी भी तरह रॉयल चैलेंजर्स को हरा दे
गेम 2: सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस हरा दे

अगर सनराइजर्स मुंबई इंडियंस से हार जाते हैं, तो उनका अभियान सहीं खत्म हो जाएगा और अंतिम चार टीमें 12 अंकों पर समाप्त होंगी। नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स दोनों सोमवार के खेल के परिणाम के मार्जिन के आधार पर तीसरे और चौथे स्थान के साथ क्वालीफाई कर लेंगी।

ये शीर्ष चार टीमें हो सकती हैं
1. मुंबई इंडियंस, 2. दिल्ली कैपिटल्स, 3.कोलकाता नाइट राइडर्स, 4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

छठवां समीकरण

गेम 1: अगर रॉयल चैलेंजर्स दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे
गेम 2: सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस हरा दे

अगर रॉयल चैलेंजर्स सोमवार को जीत जाता है और सनराइजर्स मंगलवार को हार जाता है, तो नाइट राइडर्स और कैपिटल अपने-अपने स्थान पर सोमवार के परिणाम के मार्जिन के आधार पर तीसरा और चौथा स्थान ले लेंगे। पिछले दो समीकरण के मामले में, अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें वही होंगी जो टूर्नामेंट के आधे चरण में उन स्लॉट्स पर कब्जा कर चुकी थीं। 28 खेलों के बाद, उस क्रम में शीर्ष चार, मुंबई इंडियंस, कैपिटल, रॉयल चैलेंजर्स और नाइट राइडर्स थे।

ये शीर्ष चार टीमें हो सकती हैं

1. मुंबई इंडियंस, 2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 3.कोलकाता नाइट राइडर्स, 4. दिल्ली कैपिटल्स

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari