शनिवार से आईपीएल शुरू हो रहा है। आइए जानते हैं आंकड़ों की नजर में आईएल में बल्लेबाजों की उपलब्धियां।


अबू धाबी (पीटीआई)। आइए जानते हैं आईपीएल के इतिहास में किस बल्लेबाज के नाम कौन सा रिकाॅर्ड है। किसने सबसे ज्यादा छक्के ठोके हैं तो किस बैट्समैन से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।आरसीबी के विराट कोहली, सबसे ज्यादा रनकाेहली के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड है। उन्होंने आईपीएल के 12 संस्करणों में कुल 5412 रन बनाए हैं। उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना का नाम दूसरे नंबर पर है, रैना ने कुल 5368 रन ठोके हैं। तीसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा का नाम है जिन्होंने 4898 रन बनाए हैं।वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल, सबसे ज्यादा छक्के


किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 326 छक्के मारने का रिकाॅर्ड है। आरसीबी के एडी डिविलियर्स 357 छक्के ठोक कर दूसरे और सीएसके के महेंद्र सिंह धौनी 297 छक्के लगाकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।क्रिस गेल, सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

आईपीएल में क्रिस गेल के नाम सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का भी रिकाॅर्ड है। पुणे वारियर्स के खिलाफ 2013 में गेल ने 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे। यह टूर्नामेंट का सबसे तेल शतक भी था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज व वर्तमान कोच ब्रेडन मैक्कुलम नाबाद 158 रन बना कर दूसरे नंबर पर और डिविलियर्स नाबाद 133 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं।क्रिस गेल, सबसे ज्यादा शतकआईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकाॅर्ड भी क्रिस गेल के नाम ही है। उन्होंने सबसे ज्यादा छह शतक ठोके हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 5 शतक मारे हैं। और तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वारनर हैं जो अब तक 4 शतक ठोक चुके हैं।किंग्स इलेवन पंजाब के केएल राहुल, सबसे तेज अर्धशतककेएल राहुल के नाम आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकाॅर्ड है। उन्होंने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों पर 51 रन बनाए हैं। इसके बाद केकेआर के युसुफ पठान और सुनील नरायणे का नाम आता है जिन्होंने 15 गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया। पठान ने 2014 में तो सुनील ने 2017 में यह रिकाॅर्ड बनाया था।

Posted By: Satyendra Kumar Singh