आईपीएल 2020 के लिए गुरुवार को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी संपन्न हुई। इस नीलामी में कुल 332 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें से सिर्फ 62 खिलाड़ी ही बिके। आइए जानें किस टीम ने किस खिलाड़ी को खरीदा।

कानपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन गुरुवार को हो गया। कोलकाता में आयोजित इस नीलामी में इस बार कुल 62 खिलाड़ी बिके, जिसमें सबसे महंगे पैट कमिंस रहे। इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर को केकेआर ने 15.5 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। आइए जानें नीलामी में किस टीम ने किस खिलाड़ी को खरीदा....
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल चार खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा। जिसमें सबसे महंगे खिलाड़ी पीयूष चावला रहे। भारतीय स्पिनर चावला को सीएसके ने 6.75 करोड़ रुपये देकर अपने खेमे में शामिल किया। इसके अलावा चेन्नई ने सैम करन, जोश हेजलवुड और साई किशोर पर बोली लगाकर उन्हें खरीदा।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार नीलामी में कुल आठ खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमें सबसे महंगे प्लेयर वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमाॅयर रहे। हेटमाॅयर को दिल्ली ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा मार्कस स्टोयनिस, एलेक्स कैरी, जेसन राॅय, क्रिस वोक्स, मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे और ललित यादव को भी दिल्ली ने खरीदा।

किंग्स इलेवन पंजाब

पंजाब की टीम ने कुल 9 खिलाड़ी खरीदे। जिसमें सबसे महंगे ग्लेन मैक्सवेल रहे। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा शेल्डन काॅट्रेल, क्रिस जाॅर्डन, रवि विश्नोई, प्रभसिमरन सिंह, दीपक हूडा, जेम्स नीशम, तजिंदर ढिल्लन और ईशान पोरेल को भी पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया।

Here's a look at the TOP 10 BUYS 💰💰post some fierce bidding at the 2020 @Vivo_India #IPLAuction 👌🤜🤛 pic.twitter.com/wxuFnBx4fq

— IndianPremierLeague (@IPL) 19 December 2019


कोलकाता नाइट राइडर्स
शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 9 खिलाड़ी खरीदे। केकेआर ने सबसे महंगा खिलाड़ी 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा। ये क्रिकेटर कोई और नहीं ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस हैं। इसके अलावा इयाॅन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टाॅम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, निखिल शंकर, प्रवीण तांबे और एम सिद्घार्थ भी खरीदे गए।
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने कुल 6 खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमें सबसे महंगे नाॅथन कोल्टर नाइल रहे जिन्हें मुंबई ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, दिग्विजय देशमुख, बलवंत राय सिंह और मोहसिन खान को भी मुंबई ने अपनी पल्टन में शामिल किया।

राजस्थान राॅयल्स

राजस्थान राॅयल्स ने कुल 11 खिलाड़ी खरीदे। जिसमें सबसे महंगे राॅबिन उथप्पा और जयदेव उनादकट रहे। इन दोनों को राजस्थान ने 3-3 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, कार्तिक त्यागी, टाॅम करन, एंड्रयू टाई, अनुज रावत, डेविड मिलर, ओशेन थाॅमस, अनिरुद्घ अशोक और आकाश सिंह का नाम शामिल है।

And that brings us to the END of the @Vivo_India #IPLAuction - Some interesting buys & big monies spent here in Kolkata. More to follow...👏👏 pic.twitter.com/NfaJKm2gyN

— IndianPremierLeague (@IPL) 19 December 2019
राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कुल आठ खिलाड़ी खरीदे हैं। जिसमें सबसे महंगे क्रिस मोरिस रहे जिन्हें आरसीबी ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा एरोन फिंच, केन रिचर्डसन, डेल स्टेन, इसुरु उडाना, शाहबाज अहमद, जोशुआ फिलिप और पवन देशपांडे भी आरसीबी की टीम में शामिल हुए।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल सात खिलाड़ी खरीदे। जिसमें सबसे महंगे मिचेल मार्श रहे जिन्हें एसआरएच ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा इस टीम में प्रियम गर्ग, विराट सिंह, फैबियन एलेन, संदीप बावनाका, संजय यादव और अब्दुल सामद भी शामिल हुए।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari