अगर र्सोसेज से मिल रही खबरों की मानें तो क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा जल्‍दी ही साथ एक घर में रहेंगे।

अनबन की आयी थीं खबरें
हाल ही में खबर आयी थी कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच कुछ अनबन हो गयी है। कहा गया थ कि अनबन की वजह थी कि अनुष्का अपने रिलेशन को शादी के रिश्ते में बदलना चाहती थीं जबकि विराट फिल्हाल इसके लिए रेडी नहीं थे। इसके बाद अनुष्का और विराट को एक लंच डेट पर मिलते देखा गया। जहां अनुष्का के फादर भी साथ नजर आए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीजत हुई और सब ठीक हो गया लगता है।
साथ में खेज रहे हैं घर
अब दोनों को मुंबई में एक आशियाने की तलाश करते हुए देखा गया था। जिसके लिए दोनों वर्ली मुंबई के ओंकार 1973 अपार्टमेंट में भी देखे गए थे। इस वजह से अंदाजा है कि शायद वो अपने लिए घर तलाशने में तेजी से लग गए हैं। विराट अनुष्का को ये अपार्टमेंट से काफी पसंद भी आया लगता है। और अगर सब चीजे ठीक रही तो दोनों वर्ली में अपना ड्रीम हाउस खरीद सकते हैं। विराट और अनुष्का एक दूसरे को करीब दो सालों से डेट कर रहे हैं। अब इन दोनों ने सार्वजनिक तौर पर साथ नजर आने और अपने संबंधों पर बात करना शुरू कर दी है। हालाकि ये पता नहीं है कि दोनों शादी कर के नए घर में साथ रहेंगे या लिव इन में मूव करेंगे।

 

inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Molly Seth