बॉलीवुड से हॉलीवुड स्‍टार बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल किस अमेरिकन एक्टर और सिंगर को डेट कर रही हैं क्या आपको यह नहीं मालूम? वैसे यह बात प्रियंका ने तो नहीं बताई लेकिन इंटरनेशनल रिपोर्ट्स और यहां मौजूद तस्वीरें इन दोनों के रिलेशनशिप की पूरी कहानी बयां कर रही हैं।

अमरीकी मीडिया ने किया प्रियंका के इस नए रिलेशनशिप का खुलासा

कानपुर। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको जल्द ही ABC चैनल से बंद होने वाला है, यह बात तो शायद आपको पता होगी पर जो बात आपको नहीं मालूम वो और भी खास है। यूएसमैगजीन डॉट कॉम ने बताया है कि प्रियंका आजकल अमेरिका के फेमस एक्टर और म्यूजिशियन निक जोनास को डेट कर रही हैं। खुद से 10 साल छोटे निक जोनास के साथ इस रिलेशनशिप को लेकर प्रियंका ने भले ही अब तक कोई खुलासा ना किया हो लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनका यह रिश्ता ज्यादा दिन तक छिप नहीं पाएगा।

 

साथ साथ कर रहे फन और बिता रहे वीकेंड

मीडिया रिपोर्ट से लेकर सोशल मीडिया पर मौजूद तमाम तस्वीरों और वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का काफी क्लोज रिलेशनशिप नजर आ रहा है। हाल ही में प्रियंका और निक ने हॉलीवुड बाउल में आयोजित ब्यूटी एंड द बीस्ट लाइव कॉन्सर्ट ही साथ साथ अटेंड नहीं किया बल्कि मेमोरियल डे वीकेंड भी साथ साथ बिताया। बता दें कि पिछले साल मेट गाला में प्रियंका और निक पहली बार साथ-साथ नजर आए थे और तभी से इन दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

 

Do we stan priyanka chopra and nick jonas being at the same game? We definitely stan. pic.twitter.com/oSLbmt1iKE

— rinad (@legendpriyanka) May 27, 2018 

बेसबॉल मैच के दौरान साथ साथ वीडियो में नजर आए प्रियंका और निक

रिसेंटली प्रियंका चोपड़ा अमेरिका के फेमस स्टेडियम में निक जोनास के साथ नजर आईं। वैसे बता दें कि इस दौरान की कोई भी तस्वीर प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं की, लेकिन इन दोनों सेलेब्रिटीज के फैन तो हर जगह मौजूद होते हैं। इनमें से ही एक फैन ने प्रियंका और निक को बेसबॉल स्टेडियम में साथ साथ जाते देखा और उसे अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। आप भी देखिए।

 

May 28: Nick on a yacht with Priyanka Chopra, Glen Powell, Chord Overstreet, Greg Garbo, Paris Carney, Wilmer Valderrama and more friends in Malibu. #nickjonas #priyankachopra #selenagomez #nelena #wilmervalderrama

A post shared by Nelena News (@nelenaupdates) on May 29, 2018 at 4:35pm PDT

 

बोट पार्टी में काफी करीब नजर आए ये दोनों

प्रियंका और निक जोनास एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या कहें कि वह दोनों काफी करीब है। यह सारी कहानी इन दोनों की कुछ पर्सनल तस्वीरें भी बता रही हैं। एक वोट पार्टी के दौरान दो तस्वीरों में प्रियंका और निक एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं।

 

Nick Jonas with Priyanka Chopra, Glen Powell, Wilmer Valderrama, Chord Overstreet, Greg Garbowsky, and friends in Los Angeles, CA - May 28th pic.twitter.com/nTKy716Oxc

— Nick Jonas News (@JickNonasNews) May 29, 2018 

प्रियंका और निक जोनास के रिलेशन की एक खास बात भी यह है कि जहां प्रियंका की उम्र इस समय 35 साल है, वहीं निक जोनास उनसे करीब 10 साल छोटे यानी कि 25 साल के हैं। वैसे बता दें कि इस उम्र में भी अमेरिकी फिल्मों से लेकर संगीत जगत में उनका खासा नाम है। अब देखना यह है कि प्रियंका अपने इस रिलेशनशिप को लेकर कब खुलासा करती हैं।

यह भी पढ़ें:

'रेस 3' के प्रमोशन में बच्चे के साथ ये हरकत कर जैकलीन हो गईं ट्रोल, सलमान ने भी दिया साथ

Posted By: Chandramohan Mishra