अभी अभी तो ये खबर आयी है की भारत ने अपनी आधिकारिक एंट्री के रूप में राजकुमार रॉव स्‍टारर फिल्‍म न्‍यूटन को ऑस्‍कर्स में शामिल होने भेजा है और अभी ही ये खबर आ गई है कि ये फिल्‍म 2001 में आई ईरानी फिल्‍म सीक्रेट बैलेट की नकल है। वैसे फिल्‍म के निर्देशक अमित मसूरकर ने कहा है कि सब गलत है और उनकी फिल्‍म बिल्‍कुल ओरिजनल कहानी पर बनी है।

 

 

न्यूटन की कहानी 
फिल्म 'न्यूटन' की कहानी कुछ इस तरह है, फिल्म में राजकुमार राव एक चुनाव अधिकारी है, जो छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में चुनाव कराने जाता है। उसे हवाई जहाज द्वारा इस इलाके में पहुंचाया जाता है। यहां उसकी मुलाकात आत्मा सिंह नाम के व्यक्ति से होती है जो एक सिक्योरिटी अधिकारी है ये भूमिका पंकज त्रिपाठी ने निभाई है। इसके बाद के हालात फिल्म की कहानी को बुनते हैं। 

सीक्रेट बैलेट की कहानी 
इस फिल्म की कहानी भी एक चुनाव अधिकारी की है जो रिमोट एरिया में चुनाव कराने जाती है और उसकी मदद के लिए एक महिला सिक्योरिटी अधिकारी वहां मौजूद होती है। ईरानी फिल्म 'सीक्रेट बैलेट' में नसीम अबिदी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी का ताना बाना इन्हीं महिलाओं के साथ बुना गया है। 

इस बार 'न्यूटन' का नंबर! ऑस्कर में नामिनेट होने वाली बॉलीवुड फिल्में



क्या हैं समानतायें 

न्यूटन को नकल बताने वालों का कहना है कि पहली समानता तो यही है कि दोनों ही फिल्मों में केंद्रीय चरित्र एक चुनाव अधिकारी का ही है जो एक जैसी परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा ईरानी फिल्म में अबिदी भी रॉव की तरह बैलेट बॉक्स लेकर घूमती दिखाई गई हैं। लोगों का तो दावा है कि फिल्म के करेक्टर ही नहीं संवाद और दृश्य भी काफी मिलते जुलते हैं। 

'Newton' Movie Review : नूतन विचारों का न्यूटन

अमित क्या कहते हैं

फिल्म न्यूटन के निर्देशक अमित मसूरकर का कहना है कि दोनों फिल्मों का सबसे बड़ा अंतर तो चरित्रों के महिला और पुरुष होने का ही है। दूसरी बात ये है कि इस फिल्म में उनका एक रोमांटिक रिलेशन भी है जो न्यूटन में बिलकुल नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाते समय सीक्रेट बैलेट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ये तो फिल्म बनने के बाद उन्हें पता चला। जाहिर है मिलते जुलते विषय के चलते लोग उसकी बात करेंगे पर इसमें वे कुछ नहीं कर सकते।  

सैनिक मिशन पर बनी बॉलीवुड की ये 5 फिल्में

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth