-बुधवार को मुंबई से कुर्ला एक्सप्रेस से लाए गए नए मेहमान

-30 दिन तक 24 घंटे निगरानी में रहेंगे जू परिवार के नए सदस्य

JAMSHEDPUR : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बुधवार को सदस्य के तौर पर दो जोड़ी जेब्रा भी जुड़ गए। इजरायल के तल-अविव से हवाई मार्ग से फ्0 नवंबर को मुंबई पहुंचे चार खूबसूरत जेब्रा करीब क्800 किलोमीटर का सफर फ्फ् घंटे में तय कर बुधवार को रेल मार्ग से जमशेदपुर आए। मुंबई से इन जेब्रा वाली पार्सल वैन की बोगी को मुंबई-शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस से जोड़कर सुबह सात बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन लाया गया। यहां से वैन को एक्सप्रेस ट्रेन से अलग कर साइडिंग एरिया पहुंचाया गया। वहां से ट्रक में लाद कर जेब्रा को टाटा जूलॉजिकल पार्क पहुंचा दिया गया। यहां उन्हें बाकी जनवरों से अलग विशेष प्रकार के बाड़े में रखा गया है जहां वह फ्0 दिनों तक सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। इस दौरान जू के पशु चिकित्सक व पशु रक्षक भी उन पर नजर रखेंगे। जेब्रा की देखरेख डॉ। दीपांकर विश्वास के दिशा-निर्देशन में होगी। फ्0 दिन के बाद जनवरी के प्रथम सप्ताह में ये जेब्रा चिडि़याघर में पशु प्रेमियों के अवलोकन के लिए उपलब्ध हो जायेंगे।

कोशिश रंग लाई

जू मैनेजमेंट के मुताबिक टाटा जूलॉजिकल पार्क के डायरेक्टर विपुल चक्रवर्ती की मुलाकात अक्टूबर- नवंबर ख्0क्ब् में दिल्ली में 'व‌र्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जू एंड एक्वारियम कान्फ्रेंस' में सफारी रमत गन के नाम से प्रसिद्ध जूलॉजिकल सेंटर के प्रबंध निदेशक येहुदा बार से हुई थी। मुलाकात व चर्चा के क्रम में उसी समय वह दो जोड़ा जेब्रा देने को राजी हो गए थे। इसके बाद इस दिशा में पहल शुरू की गई। राज्य सरकार, पर्यावरण मंत्रालय, वन विभाग और विदेशी व्यापार के डायरेक्टर जरनल से एनओसी प्राप्त की गई। इसमें करीब एक साल का समय लग गया। सारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इजरायल क ईएल एएल एयरलाइंस से जेब्रा को ख्9 नवंबर को मुंबई लाया गया। फिर वहां से ट्रेन से उन्हें जमशेदपुर लाया गया। इस दौरान टाटा जू की तीन सदस्यीय टीम भी साथ थी। इनमें टाटा जूलॉजिकल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर डॉ। मानिक पालित, विनोद शर्मा व राजकिशोर शामिल थे। मुंबई से जमशेदपुर लाने के क्रम में एक दिसंबर को दुर्ग स्टेशन पर भिलाई के मैत्री बाग जू के पशु अधिकारियों की टीम ने भी जेब्रा के स्वास्थ्य की जांच की।

तीन साल बाद टाटा जू में आया नया सदस्य

टाटा जूलॉजिकल पार्क में पूरे तीन साल बाद दो जोड़ी जेब्रा के रूप में कोई नया सदस्य आ रहा है। इससे पहले जू ऑथरिटी वर्ष ख्0क्ख् में अफ्रीकी शेर यहां लेकर आयी थी। पार्क को वृहद करने की दिशा में काम कर रही जू ऑथरिटी का यह प्रयास वाकई तारीफ के काबिल है।

Posted By: Inextlive