चंद्रयान -2 चांद के और करीब पहुंच गया है। विक्रम लैंडर ने दूसरी डी ऑर्बिटिंग पूरी कर ली है। बस अब विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर पहुंचने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं।

नई दिल्ली (एएनआई)। चंद्रयान -2 और चांद की दूरी और कम हो गई है। लैंडर की कक्षीय दूरी को घटाने यानी डी-ऑर्बिटिंग का दूसरा टेस्ट भी पूरा हुआ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक चंद्रयान -2 का आज सुबह दूसरा डी-ऑर्बिटिंग सफल रहा। इसरो ने इस पर ट्वीट भी किया है।

#ISRO
The second de-orbiting maneuver for #Chandrayaan spacecraft was performed successfully today (September 04, 2019) beginning at 0342 hrs IST.
For details please see https://t.co/GiKDS6CmxE

— ISRO (@isro) September 3, 2019


चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा चंद्रयान
डी-ऑर्बिटिंग की शुरुआत बुधवार सुबह 3:42 बजे की गई थी। इस दाैरान ऑन-बोर्ड प्रोपल्शन सिस्टम का उपयोग किया गया था। इस युद्धाभ्यास की अवधि 9 सेकेंड थी। विक्रम लैंडर की कक्षा 35 किमी x 101 किमी है। चंद्रयान  96 किमी x 125 किमी की कक्षा में चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है।
Chandrayaan 2 : लैंडर विक्रम की बदली चाल, चांद के करीब लाने वाली पहली प्रकिया सफल
7 सितंबर को पहुंचेगा विक्रम लैंडर
चंद्रयान के ऑर्बिटर और लैंडर दोनों स्वस्थ हैं। विक्रम लैंडर 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा। इस खास दिन का पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर लैंडिंग कराने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा।  बता दें कि 22 जुलाई को भारत का मून मिशन लाॅन्च हुआ था।

 

Posted By: Shweta Mishra