कई देशों में ऐसे बेतुके नियम बने हुए हैं जिसे जानकर आप दांतो तले उंगलिया दबा लेंगे। आज के दौर में भी लोग महीलाओं पर पाबंदी लगाने से बाज नहीं आ रहें हैं। कुछ देशों में तो महीलाओं पर ऐसे नियम लागू करे गए हैं जिसे सुनकर आप सिहर भी उठेंगे और हैरान भी हो जाएंगे। कई अन्‍य हैरान करने वाले नियम है जो आज हम आपको बताएंगे।

पुरूष के साथ ही सफर करना होगा
कुछ समय पहले ब्रिटेन के एक मुस्लिम ग्रुप ने बड़ा ही अजीब सा फरमान महीलाओं के लिए जारी कर दिया। इनके फरमान के अनुसार कोई भी महीला सदस्य 48 मील से लंबी दूरी के बाद अकेले सफर नहीं करेगी। इतने दूर आने के बाद आगे का सफर तय करने के लिए उसके साथ एक पुरूष होना जरूरी हैं। यहीं नहीं फरमान में यह भी जारी किया गया है कि पुरूषों को दाढ़ी रखनी होगी और महीलाओं को नकाब पहनना होगा।

किडनैप करना लीगल
जी हां माल्टा एक ऐसी जगह है जहां पर महीलाओं को किडनैप करना लीगल है। यहीं पर अगर आप महीला को किडनैप कर के उससे शादी कर लेते हो तो इसको क्राइम नहीं माना जाता है। इतना ही नहीं अगर कोर्ट किडनैपर को सजा सुनाती है और सजा सुनाए जाने के बाद अगर लड़की किडनैपर से शादी कर ले तो उसको माफी दे दी जाती है। ऐसा फरमान लेबानन में भी है। यहां भी अगर लड़की अपने किडनैपर या रेपिस्ट से शादी कर लेती है तो उसकी सजा माफ कर दी जातर है। हालांकि अगर उन दोनों के बीच पांच साल से पहले तलाक होता है तो सजा फिर से लागू हो जाती है।
मजदूरी करना है सख्त मना
चीन में यह रूल है कि वहां पर कोई भी महीला मजदूरी नहीं कर सकती हैं। यहां सभी महीलाओं को मजदूरी करने से मनाई है। मेडागास्कर में तो महीलाओं को देर रात तक काम करने से भी मनाई हैं। वो अपने फैमिली बिजनेस में भी रात के समय काम नहीं कर सकती हैं।

पति की मर्जी से ही मिलेगा तलाक
इजरायल में यह नियम है कि वहां पति के मर्जी के बिना कोर्ट महीला की तलाक की अपील तक नहीं सुनेगी। इसके साथ ही यह भी नियम है कि दोनों को कम से कम डह साल तक अलग रहना होगा।

महीला कितना काम करे
कांगो में महीलाओं का काम पुरूष तय करते है। उनके पति या उनके घर के अन्य पुरूष यह तय करते है कि उनकी महीला कितना काम करेंगे। यहां अकेले बिजनेस करना और सिविल कोर्ट में अकेले जाना भी महीलाओं को मना है। यमन और ग्रीस में भी ऐसा होता है।

Bizarre News inextlive from Bizarre News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma