वेस्‍ट इंडिज के लेजेंडरी बल्‍लेबाज विवियन रिचडर्स ने क्रिकेट जगत में अपनी एक खासा छाप छोड़ी है। वेस्‍ट इंडिज टीम के वह सबसे आक्रामक बल्‍लेबाज रहे हैं। पर क्‍या आपको पता है वेस्‍ट इंडिज के इस दिग्‍गज खिलाड़ी का भारत से एक बहुत ही अनमोल रिश्‍ता है। दरअसल विवियन का कई सालों तक भारतीय अभिनेत्री नीना गुप्‍ता से अफेयर चला था जिनसें उनको एक बेटी मसाबा गुप्‍ता है। आज मसाबा जानी-मानी भारतीय फैशन डिजाइनर हैं और मुंबई में रहती हैं।

मसाबा के बारे में कुछ बातें
80 के दशक में मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स और भारतीय फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता के बीच का अफेयर काफी चर्चा में था। 1989 में नीना गुप्ता ने शादी किए बिना बेटी मसाबा को जन्म दिया था। हालांकि दोनों ने कभी शादी नहीं की थी। बता दें कि नीना से जिस वक्त विवियन का अफेयर चल रहा था उस वक्त वो शादीशुदा थे।
 
विवियन और नीना की बेटी मसाबा ने अपना बचपन मुंबई और वेस्ट इंडीज में गुजारा है।

मसाबा ने लंदन में एक म्यूजिक कोर्स भी ज्वाइंन किया था लेकिन उसको बीच में ही छोड़कर भारत वापस आ गई।
इसके बाद उन्होंने फैशन की दुनिया में कदम रखने का सोचा। 19 साल की उम्र में मसाबा ने मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में अप्लाई किया।

अपने विचित्र प्रिंट वाले महिला प्रधान पोशाकों के लिए जानी जाने वाली मसाबा दिग्गज ब्रांड सत्या पॉल की क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुकी हैं।
मसाबा बॉलीवुड निर्माता मधु मेंटना संग कोर्ट मैरिज कर चुकीं हैं। दोनों के बीच काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

Sports News inextlive from Sports News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma