-नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत

-हाईकोर्ट कर्मचारी के एकलौते बेटे से हुई थी शादी

-मायके वाले पहुंचे तो गायब हो गया आरोपी पति

ALLAHABAD: ब् फरवरी ख्0क्ब्। अतरसुइया की रहने वाली तनु शुभम के साथ शादी के बंधन में बंधी। क्भ् मई ख्0क्ब्। शुभम के घर में तनु की मौत। फांसी लगाकर सुसाइड करने का दावा। गले में चोट के निशान। पति पर गला घोंट पर मारने का आरोप। कैंट निवादा एरिया में जब तनु की मौत की खबर पुलिस को मिली तो वह भी हैरान रह गई। चोट के निशान कुछ और ही बयां कर रहे थे जबकि घर वाले कुछ और कहानी बताने में जुटे थे। पुलिस का कहना है कि अब पोस्टर्माटम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोनों एकलौते

नीरज कुमार अतरसुइया पुलिस स्टेशन एरिया में रहते हैं। उनके दो बेटे सिद्धार्थ और सत्यम हैं। एकलौती बेटी संघमित्रा उर्फ तनु थी। तनु की शादी उन्होंने अच्छे परिवार में करने की प्लानिंग की। हाईकोर्ट कर्मचारी राजू के बेटा मिला। लोगों ने बताया कि राजू भी एकलौता बेटा है, उसके घर में वह बेटी बनकर रहेगी। दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद तनु को झटका लगा। पता चला कि उसका पति स्मैकिया है, शराब पीता है। पहले चोरी छिपे पीता था और अब आए दिन रात में शराब पीकर हंगामा करता है। तनु ने अपने पति की हालत देखकर खुद जॉब करने की प्लानिंग की। उसने टाइपिंग सीखना भी शुरू कर दी थी ताकि उसे जॉब मिल सके।

ख्ब् घंटे पहले गई थी मायके

क्ब् मई को शुभम और तनु के बीच नोकझोंक हुई। इस बात से नाराज होकर तनु अपने मायके चली गई। लेकिन उसके साथ शुभम भी पहुंच गया। उस वक्त तनु के पिता ऑफिस में थे। इस दौरान तनु के कजिन ने उसे समझाया कि थोड़ा-बहुत ससुराल में बर्दाश्त करना पड़ता है। उन्होंने शुभम को भी समझाया। फिर रात साढ़े नौ बजे दोनों वापस लौट आए। तनु के पिता जब घर पहुंचे तो पता चला कि बिटिया वापस ससुराल जा चुकी है।

दोपहर में मिली सूचना

तनु के घर वालों ने बताया कि क्भ् मई को करीब चार बजे इस हादसे की जानकारी मिली। यहां पहुंचे तो तनु की सास और पति शुभम और ससुर राजू तीनों थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में तनु के पति शुभम कहीं बाहर गया था। करीब चार बजे तनु टाइपिंग सीखने जाती है। उसकी सास ऊपर वाले कमरे में उसे जगाने पहुंची थी। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने तनु को आवाज दी लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। फिर उन्होंने फोन करके शुभम को बुलाया। शुभम ने बताया कि वह दरवाजा तोड़कर अंदर घर घुसा। तनु पंखे में फांसी लगाकर लटकी थी।

भाग निकला पति

इस हादसे की जानकारी मिलते ही तनु के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तनु का पति शुभम गायब हो गया। तनु के गले पर चोट के निशान थे। नेल्स के निशान पड़े थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने गले पर हमला किया था। यह निशान देखकर तनु के भाईयों ने कहा कि उसकी बहन की हत्या की गई है। इस मामले में कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर पूछताछ के लिए पुलिस ने तनु के ससुर राजू को कस्टडी में ले लिया है। राजापुर चौकी इंचार्ज दीपेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पति बाइक चोरी में जेल जा चुका है

Posted By: Inextlive