हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर के बीच आयोज‍ित हो रहे जीईएस 2017 में आई अमेरि‍कन राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका काफी चर्चा में हैं। हर तरफ उनके ब‍िजनेस माइंड और ब्‍यूटी की तारीफ हो रही हैं। अमेर‍िका से आई इवांका की तरह भारत में भी कई चेहरे ऐसे हैं जो आज देश ही नहीं दुन‍िया में भी अपने ब‍िजनेस के ल‍िए जानी जा रहे हैं। आइए जानें इस खास मौके पर अगर भारत की इन 10 मह‍िला उद्यमि‍यों के बारे में...


इंदिरा नूयीइंदिरा नूयी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खाद्य कंपनी पेप्सीको की अध्यक्ष के रूप में जानी जाती हैं। चेन्नई में जन्मी इंदिरा नूयी ने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से साइंस में डिग्री की और आईआईएम कलकत्ता से एमबीए किया। इन्हें 2009 फोर्ब्स सर्वेक्षण में दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर महिला माना गया जा चुका है। नैना लाल किदवईनैना लाल किदवई हांगकांग एंड शांघाई बैंक की भारत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। यह फार्च्यून की ग्लोबल लिस्ट ऑफ टॉप वुमेन में भी शामिल हो चुकी हैं। इसके अलावा फोर्ब्स की 2000 से 2003 तक दुनिया की शीर्ष 50 कॉरपोरेट महिलाओं की सूची में शामिल रह चुकी हैं।  किरण मजुमदार शॉ


किरण मजुमदार शॉ का नाम यहां न लेना तो बेइमानी होगी। किरण मजुमदार शॉ ने 1978 में बायोकॉन लिमिटेड की शुरुआत की थी। इसे उन्होंने बायोमेडिसिन रिसर्च का अगुआ बना दिया। किरण मजुमदार शॉ शहर के माउंट कार्मेल कॉलेज से प्राणी विज्ञान से स्नातक किया है। इन कंपनी आज वर्ल्ड फेमस हो चुकी है। नीलम धवन

नीलम धवन का नाम भी इस सूची में हैं। देश में आईटी कंपनी हेवलेट पैकार्ड इंडिया की प्रबंध निदेशक के रूप में जानी जाने वाली नीलम धवन देखने में भी खूबसूरत हैं। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया और इसके हावर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए पूरा किया था। प्रिया पॉलइस लिस्ट में भारतीय महिला उद्यमी प्रिया पॉल का नाम भी शामिल हैं। प्रिया पॉल पार्क होटल एपीजे सुरेन्द्रा की अध्यक्ष के रूप में जानी जाती हैं। प्रिया पॉल ब्यूटी और बिजनेस माइंड में काफी आगे हैं। बेहतर काम और कड़ी मेहनत के लिए इन्हें उद्योग जगत के कई बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं। इस ऐतिहासिक पैलेस में ठहरेंगी इवांका, पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी बढ़ा चुकी है भारतीयों की धड़कन

Posted By: Shweta Mishra