-धूमधाम से मनाया जा रहा है संस्था का स्थापना दिवस

-विभिन्न कॉम्पिटीशन में वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और स्टूडेंट्स ने दिखाया हुनर

BAREILLY

आईवीआरआई में स्थापना दिवस के मौके पर चले रहे कॉम्पिटीशन में दूसरे दिन सौरभ दरिया का जलवा रहा। वह 100, 200, 400 और 800 मीटर में अव्वल रहे। वहीं प्रतियोगिताओं में वैज्ञानिकों, कर्मचारियों ने भी अपना हुनर दिखाया।

मेडल पाकर िखले चेहरे

थर्सडे को आईवीआरआई में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। 100 मी दौड़ में स्टूडेंट गु्रप में सौरभ दरिया ने बाजी मारी। उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। जबकि हीरालाल गहलोत को दूसरे और मनीष कुमार को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। कर्मचारी वर्ग में इनास खान पहले, सुशील गिरि दूसरे और प्रताप सिंह बोरा तीसरे स्थान पर रहे। 200 मी। दौड़ में भी सौरभ दरिया सबसे तेज दौड़े। वहीं मनीष कुमार ने दूसरा और संदीप कुमार मीणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्टाफ की ओर से इनास खान ने सबको हराया। 400 मी। दौड़ सौरभ दरिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। कर्मचारी वर्ग की ओर से रमेश चन्द्र पहले, प्रताप सिंह बोरा दूसरे और आनंद सिंह को तीसरे स्थान पर सहयोग करना पड़ा। 800 मी। दौड़ में सौरभ दरिया ने बाजी मारी। स्टाफ की ओर से रमेश बोरा अव्वल रहे। 1500 मी। दौड़ संदीप कुमार मीणा जीते। डिस्क थ्रो में महिला वर्ग से मंजीत शरद ने पहला स्थान पाया। बाल थ्रो प्रेमा व्हीलर ने सबसे दूर गेंद फेंकी। भाला फेंक में महिला वर्ग में मृणालिनी सिंह ने बाजी मारी। ऊंची कूद में आदर्श तिवारी सबसे ऊंचे कूदे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश पाठक और एसपी सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ। बीना मिश्रा, करूणा शर्मा, रीता मलिक, अल्का सिंह, विमला सतीश, डॉ। भारती सिंह डॉ। अशोक कुमार, डॉ। एम हक, अजय शुक्ला आदि माैजूद रहे।

आज देंगे व्याख्यान

फ्राइडे को 12 बजे हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी एवं प्रधान मंत्री वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य प्रो। सैयद ई हसनैन व्याख्यान देंगे।

Posted By: Inextlive