शाहरुख खान की फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' को ईजिप्‍ट में रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्‍म भारत में ज्‍यादा कमाल तो नहीं कर पाईं। ऐसे में फिल्‍ममेकर्स लागत निकालने के लिए इसे ईजिप्‍ट में रिलीज कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं उन पांच देशों के बारे में जहां सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती हैं बॉलीवुड फिल्‍में...

1. पाकिस्तान :
भारत के अलावा जिस देश में सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्में देखी जाती हैं वो है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान। बॉलीवुड एक्टर्स का पाकिस्तान में जबर्दस्त क्रेज है। शाहरुख की फिल्म हो या सलमान की, रिलीज होते ही देखने वालों की भारी भीड़ सिनेमाघरों की तरफ उमड़ पड़ती है। बजरंगी भाईजान से लेकर चेन्नई एक्सप्रेस तक सभी फिल्मों ने पाकिस्तान में अच्छा बिजनेस किया था।

3. चीन :
पड़ोसी देश चीन में भी बॉलीवुड फिल्में काफी पसंद की जाती हैं। आमिर खान स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' आज भी चीन में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हिंदी फिल्म है। डोकलाम मुद्दे पर दोनों देशों में भले ही तनातनी रही हो लेकिन बॉलीवुड फिल्मों का चीन में अच्छा-खासा व्यापार है। फिल्म 'दंगल' भी चीनी लोगों को काफी पसंद आई थी।

5. नाइजीरिया :
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भी बॉलीवुड फिल्में देखी जाती हैं। वहां भले ही कोई भारतीय न रहता हो, इसके बावजूद हिंदी फिल्मों का शौक कम नहीं है। यहां के लोग भारतीय कल्चर को देखना पसंद करते हैं हालांकि उन्हें पहले बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा लगाव था, अब उतना नहीं है। इनका मानना है कि जबसे बॉलीवुड ने हॉलीवुड को कॉपी करना शुरु किया, फिल्मों का प्रभाव कम हो गया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari