Patna : 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी का जलवा उसके होम टाउन में फीका पड़ गया है. कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा उस पर भारी पड़ रही है. ऐसा बॉक्स ऑफिस कह रहा है.

दोनों के बीच जबर्दस्त टक्कर
यश चोपड़ा की लास्ट मूवी 'जब तक है जान' और 'सन ऑफ सरदार' के बीच जबर्दस्त टक्कर है। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म पटनाइट्स को खूब पसंद आ रही है। वहीं, अजय देवगन व सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म को लोग सेकेंड ऑप्शन के रूप में देख रहे हैं। सिनेपोलिस में 'जब तक है जान' डेली 10 शो तथा मोना में 4 शो में चल रहा है। इसके सभी शोज हाउसफुल चल रहे हैं। मोना में शुक्रवार तक एडवांस बुकिंग हाउसफुल है, वहीं सिनेपोलिस में 246 एडवांस बुकिंग हुई है।
एडवांस बुकिंग में पीछे
'सन ऑफ सरदार' भी पटनाइट्स को पसंद आ रही है, पर देखने की बारी आती है, तो 'जब तक है जान' के बाद ही प्रेफर करते हैं। सिनेपोलिस में यह मूवी डेली 8 शो में चल रही है। मोना में 'सन ऑफ सरदार' को जगह नहीं मिली है। अब तक सिनेपोलिस व मोना के टोटल 42 शो में 11369 लोगों ने 'जब तक है जान' देखी है। वहीं, 24 शोज में टोटल 3214 लोगों ने 'सन ऑफ सरदार' देखी है।

बाकी फिल्मों की नो एंट्री
'जब तक है जान' और 'सन ऑफ सरदार' की टक्कर में बाकी फिल्में हवा हो गई हैं। सिनेपोलिस के सभी शोज इसी दोनों फिल्मों के चल रहे हैं। मोना सिनेमा के शरद ने बताया कि जब तक है जान' बहुत अच्छी जा रही है। जबतक इसमें भीड़ रहेगी, दूसरी फिल्म को जगह मिलना मुश्किल है।

Voices of Patna
मैं सन ऑफ सरदार देखने आई हूं। रिव्यू में पढ़ा कि फिल्म अच्छी है। मुझे कॉमेडी फिल्में पसंद है, इसमें भी जबर्दस्त कॉमेडी है।
प्रेरिता भारती, बालाजी नगर

मुझे जबतक है जान में कैटरीना कैफ का रोल शानदार लगा। उसने गजब की एक्टिंग की है। शाहरुख के अपोजिट उसने अपना जलवा दिखाया है।
विशाल पाण्डेय, सैनिक स्कूल

काफी दिनों के बाद छुट्टी मिली है। ऐसे में कॉमेडी फिल्म देखकर मैं अपना मूड हल्का करने आई हूं। मैंने सन ऑफ सरदार देखी, फिल्म सुपर्ब है।
अनुराधा, पटना वीमेंस कॉलेज

मैंने तो पहले ही जब तक है जान देख ली है। इसमें शाहरुख ने अपनी बादशाहत दिखा दी। मेरे तो पैसे वसूल हो गए। अब देखते हैं सन ऑफ सरदार कैसी है?
स्वामी सिंह, बोर्डविन स्कूल

एक ही समय दो अच्छी फिल्म आई है। दोनों अपनी जगह बेस्ट है। सन ऑफ सरदार और जब तक है जान दोनों एंटरटेनिंग है। कोई भी बोरिंग नहीं है।
रौशन सिंह, डीएवी बीएसईबी

Posted By: Inextlive