JAC 12th Arts Commerce Result 2023 : झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज डिक्लेयर हो गया है। 12वीं आर्ट्स और 12वीं कॉमर्स के स्टूडेंट बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in jac.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। JAC 12th Arts Result 2023 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 12वीं क्लास के स्टूडेंट का रिजल्ट के लिए किया जाने वाला इंतजार आज खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज मंगलवार को आर्ट एंड कामर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया है। रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद इन्हें बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी स्टूडेंट बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in jac.nic.in पर देख सकते हैं।

साइंस का रिजल्ट पहले ही डिक्लेयर हो चुका
बता दें कि इस साल लगभग लगभग 3 लाख छात्र कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं। वहीं जेएसी 12वीं विज्ञान परिणाम 2023 पहले ही घोषित किया गया था और पास प्रतिशत 81.45% था। वहीं पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.42% था जबकि कॉमर्स के छात्रों का पास प्रतिशत 92.74% दर्ज किया गया था।


ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in jac.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 : इसके बाद जेएसी झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 पर क्लिक करें।

स्टेप 3 : लॉग-इन डिटेल रोल नंबर, जन्म तिथि आदि फिल करें।

स्टेप 4 : "सबमिट" पर क्लिक करें और जेएसी झारखंड बोर्ड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा

स्टेप 5 : जेएसी झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लें।

Posted By: Shweta Mishra