- जैतपुर का ट्रिपल मर्डर कांड

- जेल से बदमाशों ने मोबाइल पर गवाहों को दी धमकी

GORAKHPUR: जैतपुर पशु बाजार में हुए तिहरे हत्याकांड के गवाहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जेल में बंद बदमाशों ने मोबाइल पर गवाही न देने की चेतावनी दी है। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी ने जांच शुरू करा दिया। एसएसपी ने कहा कि गवाहों को पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

गाली गलौच के बाद चली थी गोलियां

सहजनवां एरिया के जैतपुर में पशु बाजार लगता था। नौ अगस्त ख्0क्ख् को यहां पशुओं का बाजार लगा। पशु बाजार को लेकर राणा सिंह और उनके विरोधी रणजीत पांडेय गुट के बीच में तकरार चल रही थी। पशु बाजार का काम देखने वाले मुकुंद सिंह और कमलकांत से कहासुनी हो गई। मारपीट में विरोधी गुट ने कमलकांत पर हमला किया। तब कमलकांत के बचाव में रणजीत पांडेय ने हस्तक्षेप किया। इससे गुस्साकर बदमाशों ने रणजीत पर हमला कर दिया। बीच में आए उनके बेटों मनोज और विनोद को भी गोली लगी। रणजीत पांडेय और उनके बेटों की मौत हो गई। विनोद की पत्‍‌नी अनुराधा ने ओम प्रकाश सिंह के बेटे मुकुंद सिंह, राणा सिंह, विजय प्रकाश उर्फ विजेंद्र, ओम प्रकाश, रामपाल, लड्डू, विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

राणा सिंह को नहीं अरेस्ट कर पाई पुलिस

पुलिस अफसरों ने मौके का मुआयना किया। डीएम ने पशु बाजार बंद करा दिया। पुलिस ने मुकुंद सिंह, लड्डू सिंह और विक्की को अरेस्ट कर लिया। अन्य दो अभियुक्तों ने सरेंडर कर दिया। लेकिन राणा सिंह को पुलिस अरेस्ट नहीं कर सकी। राणा सिंह के घर की दो बार पुलिस ने कुर्की कर ली। एक माह पूर्व राणा ने सरेंडर करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से वह भाग खड़ा हुआ। मुकदमे का ट्रायल गैंगेस्टर कोर्ट में शुरू हो गया है। इस मामले में कमल कान्त पाण्डेय, अनुराधा पाण्डेय और सुमन पाण्डेय और सुमन देवी ने बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप लगाया। गवाहों ने कहा जेल में बंद अभियुक्त धमकी दे रहे हैं। पीडि़त पक्ष ने अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

गवाहों को धमकी के मामले की जांच कराई जा रही है। सभी गवाहों को पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी। कोर्ट जाने के दौरान पुलिस उनके साथ मौजूद रहेगी।

प्रदीप कुमार, एसएसपी

Posted By: Inextlive