- जलभराव से बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल, कॉलेज

- विरोध में महिलाओं ने पार्षद का घेराव, प्रदर्शन

- निकासी न होने से कई दिनों से सैकड़ों लोग परेशान

LUCKNOW: इस्माइलगंज के कल्याण विहार एरिया में नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोगों का थर्सडे को आक्रोश फूट गया। विगत कई दिनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे एरिया की दर्जनों महिलाओं ने पार्षद का घेराव कर प्रदर्शन किया। एरिया में जलभराव के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। स्कूल, कॉलेज और काम पर न जाने से परेशान लोगों ने हल्लाबोल दिया। जेई से बात करने पर पार्षद ने आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

जल निकासी की व्यवस्था नहीं

इस्माइलगंज के मुलायम नगर कमता स्थित कल्याण विहार में पिछले दिनों हुई बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है। एकता पार्क में रहने वाले करीब तीस से चालीस घरों के आस-पास घुटनों तक जलभराव है। इसके चलते लोगों का रहना और निकला मुश्किल हो गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था न होने के चलते बारिश का पानी कई दिनों से भरा हुआ है।

घरों में कैद होने को मजबूर

एरिया में जलभराव के चलते लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी भरा होने के चलते बच्चे न तो स्कूल, कॉलेज जा पा रहे है। वहां से साइकिल और पैदल निकल मुश्किल है। हर रोज कोई न कोई पानी में गिरकर घायल हो जाता है। थर्सडे को घरों से निकली महिलाओं ने पानी को पार कर पार्षद का घेराव किया।

पार्षद ने दिया आश्वासन

जलभराव की समस्या से जूझ रहे एरिया के सैकड़ों लोग पानी को पारकर घरों से निकले और पार्षद रुद्ध प्रताप के घर पहुंचे। इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के पार्षद रुद्ध प्रताप घेराव का प्रदर्शन किया। पार्षद ने तत्काल जेई से बात की और जलभराव की समस्या को खत्म करने का आश्वासन दिया। लोगों का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था न होने के चलते अक्सर जलभराव की समस्या बनी रहती है। जब तक निकासी की व्यवस्था नहीं होती हर बारिश में इस समस्या से लोगों को जूझना पड़ेगा।

Posted By: Inextlive