अगर आप ये सुनेंगे कि कोई 55 साल का ब्‍यक्‍ित एक दो नहीं बल्‍कि 55 दुल्‍हनों के साथ सुहाग रात मना चुका है तो थोड़ा शॉक्‍ड जरूर होंगे। ऐसा होना सामान्‍य नहीं है लेकिन राजस्थान पुलिस की रिकार्ड में जमाई राजा के नाम से दर्ज एक ब्‍यक्‍ित ने ये कारनामा किया है। हालांकि अब यह जमाई राजा इस दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन अपने पीछे एक बड़ी कहानी छोड़ गए है। आइए पढ़े इन जमाई राजा का ये हैरतंगेज कारनामा...

सुहागरात मनाने के बाद:
राजस्थान पुलिस की रिकार्ड में जमाई राजा यानी कि जियाराम जट अभी बीती 11 जून को इस दुनिया को अलविदा जरूर कह गए, लेकिन लोगों की बातों व दिमाग में अभी भी जिंदा हैं। जी हां जियाराम के काम ही ऐसे थे। जियाराम एक दो नहीं बल्िक अपनी 54 साल की उम्र में कुल 55 दुल्हनों के साथ सुहागरात मना चुका था। हालांकि वह इन नई-नवेली दुल्हनों के साथ सुहागरात मनाने के बाद उनके साथ रहता नहीं था। वह उन दुल्हनों का पूरा जेवर व कीमती सामान लेकर भाग जाता था।

अंधेरे में दूल्हा बनकर जाता:
जियाराम जिन घरों में पुरुष सदस्य नहीं होते थे वहां पर रात के अंधेरे में दूल्हा बनकर पहुंच जाता था। महिलाएं बारात न जाने की वजह से उसे पहचान भी नहीं पाती थीं। इसके बाद वह रात के अंधेरे में जमाई बनकर दुल्हन के साथ रहता था। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता। कुछ परिवार लोकलाज के भय से ये घटना किसी को नहीं बताते थे। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और कई बार जेल भी गया। शायद इसीलिए जियाराम के शव को पुलिस के आने तक किसी ने नहीं छुआ था।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra