-गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों ने बढ़ाई गर्मी

-अगले तीन चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा टेंपरेचर

-झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार

-दोपहर में सड़कें हो रही हैं सुनसान

-रविवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस

-सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा टेंपरेचर

JAMSHEDPUR: गर्म पछुआ हवाओं ने रविवार को पारा ब्ख्.क् डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया। यह सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके कारण दोपहर में सड़कें लगभग सुनसान सी हो गई। लोगों ने बाहर निकलना ठीक नहीं समझा। जिनको बहुत जरूरी काम था, वो रूमाल-गमछे से पूरी तरह से ढका-छिपा ही बाहर निकला। महिलाएं छाता लेकर ही बाहर निकलीं। लोग दिन भर गर्मी और तपिश से परेशान रहे। मौसम विभाग ने रविवार को न्यूनतम तापमान ख्भ्.ब् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया और यह भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।

नहीं बढ़ेगा ज्यादा टेंपरेचर

मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तीन चार दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है, लेकिन तापमान इससे ज्यादा नहीं बढ़ेगा। इस समय उत्तर छत्तीसगढ़ से मणिपुर, असम तक ट्रफ लाइन बनी है जो झारखंड से होकर गुजर रही है। इसका प्रभाव क्.भ् किमी ऊपर तक है। इसके कारण हवा को बंगाल की खाड़ी से आ‌र्द्रता मिलेगी। झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन चार दिन के बाद पाकिस्तान में बने कम दबाव के क्षेत्र का भी यहां असर दिखेगा और अभी जो गर्म पछुवा हवाएं चल रही हैं, विक्षोभ के असर के कारण यही पछुवा हवाएं ठंडी चलेंगी। इससे भी गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।

आनेवाले तीन-चार दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। तापमान इससे ज्यादा नहीं बढ़ेगा। वैसे झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।

-यूके श्रीवास्तव, मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी

Posted By: Inextlive