छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: पारे ने गुरुवार को मार्च के महीने में चढ़ने का ऑल टाइम रिकार्ड बना दिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा की मानें तो 23 मार्च 2004 को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो गुरुवार को अधिकतम तापमान से लगभग एक डिग्री सेल्सियस कम था। यदि इस रिकार्ड को छोड़ दें तो मौसम विभाग के आंकड़ों में मार्च के महीने में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस कभी नहीं रिकार्ड किया गया। इधर, गुरुवार को न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा के अनुसार मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए हीट वेव और वार्म नाइट की चेतावनी जारी की है। मतलब साफ है कि अगले एक-दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

दिन-रात रहे परेशान

गर्म पछुवा हवाओं और सूर्य की तपिश के कारण गुरुवार को सड़कों पर निकले लोगों की चमड़ी झुलसती हुई महसूस हुई। दोपहर में सड़कें सुनसान सी हो गई थीं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से बहुत अधिक होने के कारण रात में भी लोगों को चैन नहीं मिला। कुल मिलाकर जबर्दस्त गर्मी के कारण लोग रात और दिन परेशान रहे।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए हीट वेव और वार्म नाइट की चेतावनी जारी की है। मतलब साफ है कि अगले एक-दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

-आरएस शर्मा, मौसम वैज्ञानिक, जमशेदपुर

Posted By: Inextlive