पारा पहुंचा 45.8 डिग्री, आज और चढ़ने की आशंका, बरसेगी आग

JAMSHEDPUR: आसमान से बरस रही आग का कारण अलनीनो है। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि जो वर्ष अलनीनो वर्ष होता है, उसके अगले वर्ष मौसम कुछ ऐसा ही होता है कि आसमान से आग बरसती है और सूरज जबर्दस्त तपिश देता है। गर्म हवाएं चमड़ी झुलसा देती हैं। मौसम विज्ञानी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि ख्0क्ब् और ख्0क्भ् अलनीनो वर्ष था। इसीलिए ख्0क्म् में गर्मी के शुरुआती दिनों में ही आसमान से आग बरसने लगी है। इसके अलावा इस समय हवाएं अनुकूल नहीं हैं और हवा में जरा भी नमी नहीं है। तपिश बढ़ाने में ये भी सहायक हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सांख्यिकी के अनुसार ये वर्ष पिछले दो वर्षो रहे अलनीनो वर्ष का अगला वर्ष है। लगातार बढ़ रही तपिश का एक बड़ा कारण ग्लोबल वार्मिग भी। लगातार घटते वन क्षेत्र भी सूरज की तपिश बढ़ाने में सहायक हैं।

इधर, शनिवार को अधिकतम तापमान ब्भ्.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य छह डिग्री सेल्सियस अधिक था और शुक्रवार के अधिकतम तापमान ब्ब्.7 डिग्री सेल्सियस से लगभग एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी प्रकार शनिवार को न्यूनतम तापमान ख्भ्.क् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और यह सामान्य रहा और शुक्रवार के न्यूनतम तापमान ख्7.7 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गर्म पछुवा हवाओं और सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके कारण दोपहर में सड़कें लगभग सुनसान सी हो गई। लोगों ने बाहर निकलना ठीक नहीं समझा। जिनको बहुत जरूरी काम था, वो रूमाल-गमछे से पूरी तरह से ढका-छिपा ही बाहर निकले। महिलाएं छाते के सहारे ही बाहर निकलीं। लोग दिन भर गर्मी और तपिश से परेशान रहे। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस और चढ़ने की आशंका है।

ख्फ् अप्रैल को पिछले कुछ वर्षो का अधिकतम व न्यूनतम तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम

ख्0क्0 ब्0.भ् ख्ब्.8

ख्0क्क् फ्ब्.ख् क्8.क्

ख्0क्ख् फ्भ्.ब् ख्ख्.भ्

ख्0क्फ् फ्ख्.ब् क्8.भ्

ख्0क्ब् फ्म्.ब् ख्ख्.फ्

ख्0क्भ् फ्7.ख् ख्फ्.8

ख्0क्म् ब्भ्.8 ख्भ्.क्

Posted By: Inextlive