छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: जमशेदपुर में शुक्रवार को एक बार फिर सूरज के तल्ख तेवर देखने को मिला। कड़ी धूप और शुष्क पछुवा हवाओं के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चढ़े पारे और कड़ी धूप के कारण दोपहर में राहगीरों को अपनी चमड़ी झुलसती हुई महसूस हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बढ़ी गर्मी से टाटा जूलॉजिकल गार्डेन के जानवर भी परेशान रहे। बाघ को कई बार पानी में उतर कर गर्मी दूर भगाते देखा गया।

आज भी रहेंगे थोड़े बादल

इधर, मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि अभी झारखंड के ऊपर दशमलव नौ किमी तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी से हवा को नमी मिल रही है। पछुवा हवाओं के कारण हीटिंग हो रही है। इन कारणों से शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने, बादल गरजने और नाम- मात्र की बूंदाबांदी की संभावना है। अगले दो दिनों तक तापमान बढ़ने की आशंका कम ही है।

लू से रेलकर्मी बेहोश

सेंट्रल फ्राइट ऑफिस (सीएफओ) टाटानगर में कार्यरत संजीव कुमार (32) नामक रेलकर्मी शुक्रवार को लू की चपेट में आने के कारण कार्यालय में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहांउसका इलाज चल रहा है।

Posted By: Inextlive