Sridevi First House: श्रीदेवी ने अपनी शादी के तुरंत बाद ही चेन्नई में एक घर खरीदा था। जो उनकी पहली पाॅपर्टी थी इसी घर में जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का बचपन बीता है। लेकिन अब आप भी इस आलीशान घर को रेंट कर यहां स्टे कर सकते हैं। जानें पूरी डिटेल्स...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Sridevi House In Chennai For Rent: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की डेथ के बाद से जान्हवी अक्सर उनके बारे में बात करती नजर आती हैं। रिसेंटली अब जान्हवी ने अपनी मां के दिल की करीबी चीज को आम पब्लिक के लिए एक्सेसेबल बना दिया है। दरअसल श्रीदेवी ने अपनी शादी के तुरंत बाद ही चेन्नई में एक घर खरीदा था, जो उनकी पहली प्रॉपर्टी थी। इसी घर में जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का बचपन बीता है। लेकिन अब आप भी इस आलीशान घर को रेंट कर यहां स्टे कर सकते हैं।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

इस घर को कौन कर सकेगा रेंट?
रिसेंटली जान्हवी कपूर ने अपने मां के इस घर को पब्लिक के लिए ओपन कर दिया है। हालांकि, केवल कुछ ही एयर बीएनबी यूजर्स इस मेशन में एक रात के लिए रेंट सकते हैं। इसके अलावा सबसे इंट्रेस्टिंग बात तो ये है कि, यहां आने वाले लोगों को जान्हवी कपूर से बात करने का भी मौका मिलेगा। इस घर की हर एक चीज को श्रीदेवी ने खुद अपने हाथों से सजाया है। फिर चाहे वो यहां का फर्निचर हो या फिर टेक्सटाइल का सेलेक्शन, या तक की श्रीदेवी ने इस घर के लिए कई पेंटिंग्स भी बनाई है, जिसे आप वहां की दीवारों पर देख सकते हैं।