आज ईशान खट्टर अपना 23वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर ऑर्गनाइज हुई खास पार्टी में चार चांद लगाने पहुंची थीं जाह्नवी कपूर। जरा एक बार तो देखिए उनके सुपर क्‍यूट अंदाज।

मुंबई। धड़क मूवी में एक चॉकलेटी हीरो के रोल से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले ईशान खट्टर भी अब बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 1 नवंबर को वो 23 बरस के हो गए हैं। अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने ईशान अपनी फैमिली के साथ बांद्रा के फेमस रेस्टोरेंट Bastian पहुंचे थे।

इस छोटी सी पार्टी में ईशान की मां नीलिमा अजीम, भाई शाहिद कपूर और मीरा कपूर तो पहुंचे ही थे। इनके अलावा एक खास मेहमान भी इस पार्टी की शान बढ़ाने पहुंची थी। जी हां धड़क मूवी में ईशान की को-एक्टर रहीं जाह्नवी कपूर भी यहां पहुंची हुई थीं।

जाह्नवी इस पार्टी में कैजुअल लुक में ही पहुंचीं थीं। उन्होंने बॉडी कलर का बॉडीकॉन आउटफिट पहना हुआ था। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स शू पहन रखे थे। कुछ भी हो, पर उनका लुक सच में बहुत क्यूट लग रहा था।

लोग तो बर्थडे ब्वॉय ईशान के अलावा खासतौर पर जाह्नवी से मिलने यहां पहुंचे हुए थे। पार्टी के बाद रेस्टोरेंट से बाहर आते वक्त सबसे पहले जाह्नवी ही बाहर निकलीं।

बता दें कि आजकल के हाथ में दो बड़े फिल्म प्रोजेक्ट हैं। 2020 में रिलीज होने वाली तख्त मूवी मे वो रणवीर के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा एक अननोन मूवी में जाह्नवी, वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं।

ईशान की बर्थडे पार्टी से उनके भाई-भाभी यानि शाहिद कपूर और मीरा साथ साथ ही निकले। दो बच्चों के पिता बनने के बाद शाहिद पूरी तरह से आजकल मीरा और बच्चों को ही टाइम दे रहे हैं।

सबसे बाद में ईशान अपनी मां नीलिमा के साथ बाहर निकले। उस वक्त उनके हाथ में एक गिफ्ट पैकेट भी था। यहां ईशान ने अपनी मां का माथा चूमकर उन्हें प्यार किया।

पार्टी से बाहर निकले ईशान की दरियादिली का एक शानदार नजारा यहां देखने को मिला। एक गरीब बच्ची को पैसे मांगते देखकर ईशान ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ गिफ्ट उसे ही दे दिया।

#MeToo पर बोलीं मलाइका, कहा शोर नहीं बदलाव की है जरूरत

Posted By: Chandramohan Mishra