जन्माष्टमी का पर्व देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बाॅलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दी। वहीं कुछ सितारों ने अपने बचपन की तस्वीरें शेयर की जिसमें वह कृष्ण बने हुए थे। आइए जानें कौन-कौन हैं लिस्ट में।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। जन्माष्टमी के त्यौहार पर काफी रौनक रहती है। खासतौर से बच्चों में भी इस पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है। इसकी वजह है बच्चों का नटखट कृष्ण रूप। इससे सिर्फ आम नहीं खास लोग भी जुड़े रहते हैं। आम बच्चों की तरह बाॅलीवुड सितारे भी बचपन में भगवान कृष्ण बनते थे। इसमें कुछ सेलेब्रिटीज ने तस्वीरें भी पोस्ट की।

View this post on Instagram Happy Janamasthami !! Loads of love Blessings and Happiness your way. This is me dressed as young Lord Krishna 🙏🏻 . Tell me your favourite “Janmashtami Story” #janmashthami Devotional song MAIYYA MORI sung by : Nitin Mukesh ji ( @nitinmukesh9 )

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on Aug 10, 2020 at 10:45pm PDT

बाॅलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने अपनी कान्हा बने बचपन की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह काफी क्यूट लग रहे। तस्वीर शेयर करते हुए नील ने कैप्शन दिया, 'हैप्पी जन्माष्टमी, आपको तमाम खुशियां मिलें। यह मेरी तस्वीर जिसमें कभी मैं कान्हा बना हुआ था। आप अपनी जन्माष्टमी की फेवरेट कहानी बताइए।'

View this post on Instagram

Have fun family memories of Delhi related to this festival, however this year let&यs all celebrate responsibly. Wishing for love, peace & harmony, #HappyJanmashtami to all ♥️ P.S- Clearly my favourite Janmashtami picture 😜

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra) on Aug 10, 2020 at 11:09pm PDT

नील नितिन के अलावा एक्टर सिद्घार्थ मल्होत्रा ने भी बचपन में कृष्ण बने हुए एक तस्वीर शेयर की। जिसमें सिड किसी गार्डन में कान्हा बने खड़े हैं। हाथ में उनके बांसुरी है। तस्वीर शेयर कर सिड ने लिखा, 'दिल्ली में हमारी कुछ यादें। ये मेरी पसंदीदा जन्माष्टमी पिक्चर है।'

View this post on Instagram Janmashtami 😇 #natkhat 😎

A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat) on Aug 11, 2020 at 1:20am PDT

एक्टर पुलकित सम्राट ने भी अपनी कान्हा वाली तस्वीर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए पुलकित ने लिखा, 'जन्माष्टमी नटखट।'

View this post on Instagram जन्माष्टमी की अनेक शुभकामनाएँ । 🙏🙏

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on Aug 10, 2020 at 1:07pm PDT

बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। बिग बी ने श्रीकृष्ण की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन दिया, 'जन्माष्टमी की अनेक शुभकामनाएँ।'

pic.twitter.com/acHd8mx0Ta. Dear friends, HAPPY JANAM ASHTAMI to you all 🙏

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) August 11, 2020
बाॅलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने भी एक पुराना वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो किसी फिल्म का हिस्सा है जिसमें धर्मेंद्र भगवान कृष्ण बने हुए दिख रहे हैं। यह एक गाने की क्लिप है।

View this post on Instagram Wishing you all a very happy krishna janmashtami♥️😊. We pray to the lord that all of us stay positive, happy, healthy & strong even in such times & May we all come out of this together stronger than ever before. ♥️🙏🏼#happyjanmashtami #keepthefaith #morepowertoindia #indianfestivals #proudtobeindian #jaihind

A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on Aug 10, 2020 at 9:11pm PDT


एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी जन्माष्टमी विश की है। उन्होंने कान्हा की तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, 'आप सभी को हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी। आप सभी पाॅजिटिव रहें, खुश रहें और स्वस्थ रहें।'

View this post on Instagram

Hare Kṛṣṇa Hare Kṛṣṇa Kṛṣṇa Kṛṣṇa Hare Hare Hare Rāma Hare Rāma Rāma Rāma Hare Hare ~ Last year this day, performing the Krishna Abhishek at @iskcontemple 🙏🏻 Janmashtami ki aap sabhi ko dheron shubhkaamnayein 🙏🏻 May Lord Krishna take away all our worries, give us the strength to face each day with courage, and bless each one of us with happiness, love, & peace on the holy occasion of Krishna Janmashtami🌺🌸🌼 . . . . . #Janmashtami #LordKrishna #HareKrishna #gratitude #blessed #throwback #krishnajanmashtami

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on Aug 10, 2020 at 10:12pm PDT

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari