जन्माष्टमी का त्यौहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर सिर्फ आम नहीं खास लोग भी कृष्ण भक्ति में डूबे हैं। भारतीय क्रिकेटर्स ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दी।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। जन्माष्टमी का पर्व देश-दुनिया में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर बार की तरह इस साल भी 11 और 12 अगस्त दो दिन जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कुछ लोग मंगलवार को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव करेंगे तो कुछ 12 अगस्त को। दो दिन तक चलने वाला यह पर्व काफी खास होता है। यही वजह है कि आम इंसान से लेकर सेलेब्रिटी तक जन्माष्टमी का त्यौहार मना रहे। भारतीय क्रिकेटर्स ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दी।

A #HappyJanmashtami to everyone out there today. Stay safe. pic.twitter.com/hA0VwLTCdW

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 11, 2020

टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन ने जन्माष्टमी के अवसर पर अपने फैंस को विश किया है। धवन ने राधा कृष्ण की एक तस्वीर पोस्ट की। यह तस्वीर काफी खास है क्योंकि आपने हमेशा कृष्ण भगवान को बांसुरी बजाते हुए देखा है मगर शिखर ने जो तस्वीर शेयर की उसमें राधा बांसुरी बजा रही है। तस्वीर के साथ गब्बर ने कैप्शन दिया, 'आज आप सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं। सुरक्षित रहें।'

Happy Janmashtami Everyone 🌸.. May Lord Krishna be with you & your family always! #JaiShriKrishna🙏 pic.twitter.com/JgLgY9C0ba

— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) August 11, 2020

गब्बर के अलावा भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी जन्माष्टमी पर काफी सुंदर पोस्ट की। रैना ने ट्वीट किया, 'आप सभी को हैप्पी जन्माष्टमी। भगवान कृष्ण आपके और परिवार का हमेशा साथ दें।' इस ट्वीट में रैना ने एक छोटा सा वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें राधा कृष्ण नजर आ रहे।

Wishing you all a very happy & blessed Shri #KrishnaJanmashtami! 🙏🏻 pic.twitter.com/vZKdMb7mgK

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 11, 2020

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी जन्माष्टमी पर विश किया। तेंदुलकर ने श्रीकृष्ण के पसंदीदा वस्तुओं में से बांसुरी, माखन और मोरपंख की तस्वीर पोस्ट की। साथ ही सचिन ने कैप्शन दिया, 'आप सभी को हैप्पी जन्माष्टमी।'

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari