पूरे देश में जन्माष्टमी का त्यौहार जोरों से मनाया जा रहा है। ऐसे में गुजरात और महाराष्ट्र में दही हांडी का आयोजन भी जोरों से किया जा रहा है। आज हम आपको वो गाने बताने वाले है जो दही हांडी में आपका उत्साह बढ़ा देंगे।


मुंबई (पीटीआई)। जन्माष्टमी पर दही हांडी का एक अलग उत्साह होता है। कई लड़के बस हांडी को तोड़ने के लिए कई बार पिरामिड बनाकर कोशिश करते हैं। दही हांडी के दौरान गानों का एक अलग ही मजा है। बॉलीवुड ने इस मजे को खूब बढ़ाया है। आज हम आपको वो बॉलीवुड गाने बताने जा रहे है, जिन्हें आप दही हांडी के दौरान बजाकर उत्साह और मजे को दोगुना कर सकते हैं। गोविंदा आला रे यह गाना शम्मी कपूर की फिल्म ब्लफमास्टर(1963) का क्लासिक ट्रैक है। इस गाने में को संगीत आइकन मोहम्मद रफी ने गाया है। इसे राजेंद्र कृष्ण ने मनमोहन देसाई के निर्देशन के लिए लिखा था।शोर मच गया शोरयह सुपरहिट गाना 1974 की एक्शन फिल्म बदला का है। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा, मौसमी चटर्जी, जॉनी वॉकर और महमूद ने अभिनय किया है। संगीत जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने किशोर कुमार के लिए गीत तैयार किया है।


मच गया शोर सारी नगरी रेमेगास्टार अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी पर फिल्माया गया यह गाना खुद्दार (1982) का है। यह गाना अभी तक दही हांडी में सबसे ज्यादा बजाये जाने वाला ट्रैक हैं। इस गाने को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा है। गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है।आला रे आला गोविंदा आला

1989 की फिल्म काला बाजार का यह गाना आज भी दही हांडी में बजाया जाता है। गाने को इंदीवर द्वारा लिखा गया था। इस गाने को अमित कुमार, शब्बीर कुमार और साधना सरगम ​​द्वारा गाया गया था।जीतेगा वही जिसमें है दमयह गाना 1993 की फिल्म संग्राम का है। नदीम-श्रवण द्वारा बनाये गए इस गाने को मशहूर गायक कुमार शानू और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है।आला गोविंदा आलाउदित नारायण और जयश्री शिवराम द्वारा गाया गया यह गाना फिल्म नाच गोविंदा नाच का है। यह फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। इस गाने को संगीतकार जोड़ी अमर और उत्पल ने संगीत दिया था।चांदी की डाल पर सोने का मोरयह दही हांडी के लिए सबसे पसंदीदा गाना है। गाना 1999 में आयी फिल्म हैलो ब्रदर से है। फिल्म में सलमान खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। गो गो गोविंदा फिल्म ओएमजी (ओह माय गॉड) का दही हांडी में खूब बजाया जाता है। गाने में सोनाक्षी सिन्हा और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने बेहतरीन डांस किया है। श्रेया घोषाल और अमन त्रिखा द्वारा गाया गया ये गाना हिमेश रेशमिया ने लिखा है।

Posted By: Kanpur Desk