Janmashtami 2023 : उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में जन्माष्टमी समारोह सफल चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो वैज्ञानिकों को समर्पित होगा। इस बार लड्डू गोपाल का जन्म स्थान चंद्रयान-3 थीम पर सजाया जाएगा।


मथुरा (आईएएनएस)। Janmashtami 2023 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के आगामी उत्सव की तैयारियां पूरे देश में तेजी से चल रही हैं। इस दाैरान उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में जन्माष्टमी समारोह सफल चंद्रयान -3 मिशन के लिए इसरो वैज्ञानिकों को समर्पित किया जाएगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा, इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ के प्रयासों को उजागर करने के लिए उस तात्कालिक निवास स्थान का नाम 'सोमनाथ पुष्प बांग्ला' रखा गया है, जहां भगवान 7 सितंबर की मध्यरात्रि को विराजमान होंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, कृष्ण की मूर्ति के लिए विशेष पोशाक का नाम प्रज्ञान रोवर के नाम पर 'प्रज्ञान प्रभास' रखा गया है। पोशाक को अंतिम रूप दे रहे कलाकार
बंगाल और दिल्ली के डिजाइनर विशेष पोशाक को अंतिम रूप दे रहे हैं। मंदिर प्रबंधन निकाय के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा, चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंच गया है। इतनी बड़ी उपलब्धि पर देश का प्रत्येक नागरिक वैज्ञानिकों की दृढ़ता, त्याग और कड़ी मेहनत की सराहना करता है। प्रज्ञान रोवर की एक विशेष कलाकृति पवित्र भागवत भवन में, देवता के समक्ष सामने रखी जाएगी। 23 अगस्त को, जिस दिन लैंडर मॉड्यूल प्रज्ञान ने लैंडिंग की, उसकी सफलता के लिए मथुरा के प्रमुख मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं की गईं।

Posted By: Shweta Mishra