Janta curfewजनता कर्फ्यू के दौरान रविवार काे देश में काेई पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें के आलावा दिल्ली समेत कई शहरों में मेट्रो सर्विसेज भी इस दिन सस्पेंड रहेंगी। मुंबई दिल्ली कोलकाता चेन्नई और सिकंदराबाद में उपनगरीय रेल सेवाओं में भी कमी रहेगी।

नई दिल्ली (एजेंसियां)। Janta curfew कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू करने की अपील के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। आज रात 12 से कल रविवार रात 10 बजे तक देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रविवार को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक सेवाएं बंद कर रहेंगी, जबकि सभी उपनगरीय सेवाएं न्यूनतम स्तर पर चलाई जाएंगी। रेलवे के आदेश में कहा गया है कि 21 मार्च की आधी रात से 22 मार्च रात 10 बजे तक लगभग सभी पैसेंजर ट्रेन (करीब2,400) बंद रहेंगी। हालांकि 0700 घंटे चलने वाली पैसेंजर ट्रेन सेवाओं को गंतव्यों तक चलाने की अनुमति होगी।

देश के इन बड़े शहरों में रविवार को बंद रहेंगी मेट्रो सेवाएं

कोरोनवायरस वायरस के खतरे के मद्देनजर रविवार को 'जनता कर्फ्यू' के दौरान जयपुर, बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर सहित प्रमुख शहरों में मेट्रो रेल सेवाएं निलंबित रहेंगी। जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को कहा कि जयपुर में मेट्रो रेल सेवाएं 22 मार्च तक के लिए बंद कर दी गई हैं। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा कि रविवार को 'जनता कर्फ्यू' के मद्देनजर, कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए मेट्रो सेवाओं को बंद कर दिया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित 'जनता कर्फ्यू' के मद्देनजर ट्रेन सेवाएं 22 मार्च को बंद रहेंगी। नोएडा मेट्रो सेवाओं को रविवार को निलंबित कर दिया जाएगा।

मुंबई में उपनगरीय सेवाएं न्यूनतम स्तर पर जारी रह सकती

भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला कोरोनो वायरस के प्रकोप को राेकने के लिए चलाए जा रहे 'जनता कर्फ्यू' को देखते हुए लिया गया है। रविवार को मुंबई में मोनोरेल की सेवाएं भी रुकी रहेंगी। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और सिकंदराबाद में उपनगरीय सेवाएं केवल आवश्यक यात्रा को पूरा करने के लिए न्यूनतम स्तर पर चलाई जाएंगी। आदेश में कहा गया है, जहां भी लंबी दूरी की ट्रेन और इंटरसिटी ट्रेन में भारी व्यस्तता है। वहां जोनल रेलवे अपने विवेक से ऐसी ट्रेनों को रद नहीं करने और उन्हें अनुसूची / संशोधित अनुसूची के अनुसार चलाने का निर्णय ले सकता है, जिससे 22 मार्च को यात्री फंसे नहीं। ह भी कहा गया है कि पहले से ही चलने वाली ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों, और स्टेशन पर ठहरने के इच्छुक यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा।

रेल यात्रियों को न हो परेशानी इसका रखा जा रहा ख्याल

वेटिंग हॉल, वेटिंग रूम व्यस्थित रहेगा। यात्रियों को पानी और रिफ्रेशमेंट पेमेंट करने पर अलवेबल होगा। ट्रेन रद होने से प्रभावित यात्रियों को टेंशन फ्री रिफंड की सुविधा के लिए व्यवस्था की जा सकती है। जोनल रेलवे ने कहा कि प्रमुख स्टेशनों पर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। अब तक रेलवे ने कोरोनो वायरस प्रकोप के बाद अनावश्यक यात्रा को प्रतिबंधित करने के लिए 245 ट्रेनों को रदकर दिया है। पीएम मोदी ने 22 मार्च को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान करते हुए कहा कि अगर बहुत जरूरी न हो तो जनता कर्फ्यू के दाैरान घर से बाहर न निकले। केवल आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही घर से बाहर जाएं।

Posted By: Shweta Mishra