January Monthly Horoscope 2021 in Hindi : ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् 'डॉ. त्रिलोकीनाथ' द्वारा साल 2021 के प्रथम महीने यानि जनवरी का मासिक राशिफल विस्तार से बताया गया है। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर पढ़ें अपना राशिफल और अपनी जिंदगी को दें बेहतर दिशा।

मेष (Aries) : मेष राशि वालों के लिए नए साल का पहला महीना अनुकूल रहेगा यद्यपि कुछ कार्यों में बाधायें भी आयेगीं। जिससे जातक थोड़ा दबाव महसूस कर सकता है लेकिन मंगल की स्थिति मजबूत होने के कारण स्थितियाँ सप्ताह का मध्य आते-आते अनुकूल होने लगेगीं। जिससे जातक के उत्तरदायित्यों की पूर्ति होगी। पद प्रतिष्ठा की वृद्धि हो सकती है। इस माह में आर्थिक स्थितियाँ संघर्ष के साथ पटरी पर आयेगीं। व्यापारियों के लिए यह माह सूझ-बूझ एवं रणनीति के साथ कार्य करने पर ही लाभप्रद होगी। अर्थात सावधानी से किये गये कार्यों से विशेष लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा लेकिन महीने के मध्य आते आते पढ़ाई-लिखाई में विशेष रुचि बढ़ेगी। किसी प्रतियोगिता में सफलता का योग बन सकता है। जिससे जातक उन्नति करने में सफल हो सकता है। इस राशि वाले यदि हनुमान जी की पूजा या सुन्दरकाण्ड का पाठ करेगें। तो कार्यों को पटरी पर लाने में सफल होगें। व्यापारी अपनी आर्थिक स्थिति को उन्नतिशील बनाने में सफल हो सकते है।व्यापार को नई दिशा दे सकते है। सब मिलाकर मेष राशि वालों के लिए यह माह लगभग अनुकूल रहेगा। प्रगतिशील स्थितियाँ बनी रहेगीं। पढ़ें वार्षिक राशिफल

Happy New Year 2021 Wishes, Images, Status, Quotes: इन मैसेजेस और फोटोज के साथ अपनों को भेजें नए साल की शुभकामनाएं

वृष (Taurus) : इस राशि वालों का माह मिलाजुला अर्थात शुभ-अशुभ फल वाला माह होगा। पत्नि एवं अन्य सगे संबंधियों से थोड़ा मतभेद की स्थिति बन सकती है। अप्रिय घटना या छोटी बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में भी अरुचि रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विद्यार्थियों के लिए सफलता का योग कम है व्यापारियों के लिए यह सप्ताह परेशानी या अल्प लाभ वाला माह होगा इसलिए सोच-समझकर व्यापार की नब्ज को समझते हुए, बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाये नहीं तो हानि हो सकती है। स्वास्थ्य से संबंधित स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। पढ़ें वार्षिक राशिफल

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

Horoscope 2021: नया साल आपकी लाइफ में करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का संपूर्ण भविष्यफल

मिथुन (Gemini) : इस राशि वालों पर शनि की ढैया का आंशिक प्रभाव रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। यह माह शुभाशुभ मिश्रित फलदायक रहेगा। माह के प्रारम्भ में कुछ दबावपूर्ण स्थितियाँ बनेगीं लेकिन उत्तरार्ध में कुछ लाभकारी स्थितियाँ बन सकती है। भाग्य भी इस राशि के जातकों का साथ देगा। जिससे कुछ बड़े कार्य सम्पन्न हो सकते है। कर्मचारियों के कार्यों में कुछ परेशानियाँ आ सकती है। यद्यपि धन भाव अनुकूल रहेगा। अनावश्यक यात्रा दौड़ भाग की अधिकता रहेगीं। अनावश्यक प्रपंचों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें नहीं तो परेशानी का योग है। व्यापारियों के लिए यह माह लगभग अनुकूल है। भागदौड़ एवं परिश्रम से आय के साधन बढ़ेगें। पढ़ें वार्षिक राशिफल

कर्क (Cancer) : यह माह शुभाशुभ मिश्रित फलदायक रहेगा। कठिन परिश्रम से लाभ की स्थिति बन सकती है। बड़े लोगों की संगत से भी लाभ होगा। घरेलू सुख-शांति से भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। भूमि-भवन एवं वाहन सुख रहेगा। धनार्जन की स्थिति सामान्य रहेगीं। मित्रों का सहयोग मिलेगा जिससे जातक धनार्जन करनें में जातक सफल हो सकता है। कुछ महत्वपूर्ण रुके कार्य संपन्न होगें। भाई-बहनों का सहयोग रहेगा। माता-पिता का भी सहयोग मिलेगा। भाग्य की स्थिति भी अनुकूल रहेगीं। व्यापारियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर ही व्यापार में पैसा लगायें। अधिक परिश्रम से स्थितियाँ लाभप्रद बनी रहेगीं। पढ़ें वार्षिक राशिफल

कन्या (Virgo) : यह माह इस राशि वालों के लिए उन्नतिकारक रहेगा। परिवार में भी सुखद एवं खुशी का वातावरण बना रहेगा। सामाजिक आर्थिक पारिवारिक उलझनें समाप्त होगीं। गृहस्त, स्त्री पुत्र आदि का सुख प्राप्त होगा। अच्छे लोगों की संगत से लाभ मिलेगा। इस राशि में जिन लोगों की दशायें अनुकूल नहीं होगीं। उनके लिए यह माह सामान्य फलदायक होगा। सामाजिक आर्थिक राजनीतिक स्थितियाँ मिलीजुली रहेगी। व्यापारियों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह माह अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। पढ़ें वार्षिक राशिफल

तुला (Libra) : इस माह यदि कोई नया कार्य कर रहे तो सोच-समझकर ही कार्यों को आगे बढ़ाये नहीं तो अधिक परिश्रम के बाद भी फल प्राप्ति में कमी की स्थिति रहेगी। शनि की डैया चल रही है इसलिए कार्यो में तनाव या दबाव की स्थिति बनी रह सकती है। यह माह सामान्य फलदायक रह सकता है। जातक अपनी आत्मशक्ति के उदय से कार्यों को ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। जीविका के संसाधनों को विस्तार दे सकता है। संगीत कला एवं साहित्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्वजन एवं शुभचिंतको के आगमन से हर्ष होगा। समाज में जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। परिश्रम एवं सूझ-बूझ से किये गये कार्यों में बड़ी सफलता का योग बन सकता है। जिससे जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। पढ़ें वार्षिक राशिफल

वृश्चिक (Scorpio) : इस माह स्थितियाँ कुछ संघर्षपूर्ण रहेगीं यद्यपि संघर्ष के बाद सफलता का योग है। परिश्रम के साथ कुछ लाभदायक स्थितियाँ भी बनेगीं जिससे कुछ महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। अत्यधिक धन खर्च करने से बचें नहीं तो धन की परेशानी के कारण दबावपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। जमीन-जायजात मकान एवं वाहन के क्रय करने का योग बन सकता है। व्यापार आदि में स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल रहेगीं। सोच-समझकर किये गये कार्यों से व्यापार में थोड़ी उन्नतिकारी स्थितियाँ बनेगीं। ईष्ट मित्रों के कारण थोड़ा तनाव परिवारजनों के व्यवहार से थोड़ा दुःख और पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर जातक को थोड़ी परेशानी महसूस करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखें। खाने-पीने में भी सावधानी रखें नहीं तो पेट संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। व्यापार की दृष्टि से यह समय बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए व्यापार में सोच-समझकर ही पैसा लगाये धन हानि का योग है। शेयर-मार्केट एवं सट्टे के कार्य से बचें। पढ़ें वार्षिक राशिफल

धनु (Sagittarius) : इस माह नवीन कार्य का प्रारम्भ सोच-समझकर ही करें क्योंकि शनि की साढ़े-साती अभी चल रही है इसलिए सोच-समझकर कोई कार्य प्रारम्भ करें यद्यपि उतरती साढ़े साती है। यह अचानक कभी-कभी धन लाभ की स्थिति भी बनाती है। यह समय सामान्य फलदायी रहेगा। थोड़ा शत्रुओं से सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन का योग है। ऋण का लेन-देने न करें यदि करें तो आंशिक लेने-देने करें। मुकदमें में दबाव बन सकता है। गृहस्थ जीवन में धीरे-धीरे अनुकूलता आने लगेगीं जिससे घरेलू कार्य पटरी पर आयेगें। किसी मनोरथ के पूर्ण होने की स्थिति बन सकती है जिससे जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापार आदि की दृष्टि से समय मिला-जुला रहेगा। पढ़ें वार्षिक राशिफल

मकर (Capricorn) : इस माह दाम्पत्य जीवन थोड़ा प्रभावित होगा इसलिए दामपत्य जीवन के प्रति उदार भावना बनाये रखें। शनि की साढ़े-साती चल रही है इसलिए इस व्यवसाय में काम करने वाले थोड़ी सावधानी रखें नहीं तो व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव के कारण बाधा की स्थिति आ सकती है। थोड़ी आर्थिक समस्यायें भी आयेगीं लेकिन ऋण या लेन-देने से आर्थिक समस्यायें हल होगीं। आर्थिक चिंता बनी रहेगी जिससे तनाव या परेशानियाँ मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी थोड़ी कलह की स्थिति है इसलिए सावधानी रखें। माह के उत्तरार्ध में यदि जातक पत्नी की सलाह से कार्य करेगा तो उसे सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह माह मिला-जुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन उचाट होगा सावधान रहें। पढ़ें वार्षिक राशिफल

कुंभ (Aquarius) : इस माह हितैशी एवं प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात या संपर्क हो सकता है जिससे महत्वपूर्ण कार्य मिलने या आगे बढ़ने का योग बन सकता है। लम्बे समय से रुके धन की वापसी हो सकती है। यदि जातक सामाजिक कार्यों से जुड़ा होगा तो उसकी उन्नति प्रशंसा एवं ख्याति की स्थिति बनेगी। सामाजिक मान-सम्मान का भी योग है। जातक अपनी सूझ-बूझ से नवीन कार्य करने में सफल हो सकता है। आर्थिक स्थितियों के उतार-चढ़ाव से थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार में भी थोड़ा कलह एवं तनाव का वातावरण का बन सकता है। मन से हेकड़ी निकाल दें नहीं तो कोई बड़ी हानि हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह माह सोच-समझकर ही पैसा लगाने वाला होगा तभी कार्य पटरी पर आयेगें और व्यापार को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। पढ़ें वार्षिक राशिफल

मीन (Pisces) : इस माह जातक के कार्यों में थोड़ी शिथिलता रहेगी लेकिन कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। यह माह सामान्य एवं साधारण रहेगा लेकिन सुखमय स्थितियां बनी रहेगीं। उत्साहवर्धक स्थितियाँ बनेगीं जिससे जातक सक्रिय होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर मिलेगा जिससे जातक की प्रशंसा हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का योग है। भाग्य एवं प्रारब्ध के कारण सुख एवं महत्व बना रहेगा। कर्म क्षेत्र में प्रगति बनी रहेगी। व्यापार की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें नहीं तो धन हानि का योग बन सकता है। कोई नया व्यापारिक अनुष्ठान खोलने से बचें। पढ़ें वार्षिक राशिफल

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

सिंह (Leo) : इस माह जमीन जायजात वाहन के क्रय विक्रय का लाभकारी योग है। लेकिन विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों से तनाव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट का भी योग है लेकिन जातक अपने उद्देश्य को पूर्ण करने में सफल हो सकता है। पुरानी अनेक परेशानियों का निवारण हो सकता है। घर गृहस्थी में सुख-शांति बनी रहेगी। नजदीकी लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से भी कुछ विरोधात्मक स्थिति पैदा हो सकती है। नवीन कार्यों की योजना बन सकती है। व्यापारियों के लिए अनुकूल समय है। जमीन-जायजाद में पैसा लगाना लाभकारी हो सकता है। कार्य व्यापार में सूझ-बूझ से आगे बढ़ने का योग है। पढ़ें वार्षिक राशिफल

Posted By: Chandramohan Mishra