January 2022 Vrat And Festivals : नए साल की शुरुआत मास शिवरात्रि की के साथ हो रही है। आइए जानें इस साल जनवरी के महीने में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों के बारे में...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क )। January 2022 Vrat And Festivals : 1 जनवरी 2022 से नए साल की शुरुआत हो रही है। नए साल में एक बार फिर व्रत और त्योहार जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाएंगे। जनवरी में पुत्रदा एकादशी व्रत, लोहड़ी से लेकर मकर संक्रान्ति और सकट चाैथ जैसे कई बड़े व्रत त्योहार पड़ते हैं। लोग इनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐेसे में आइए यहां जानें जनवरी महीने के व्रत और त्योहारों के बारे में...

जनवरी 202201 जनवरी . शनिवार - मास शिवरात्रि व्रत ।02 जनवरी . रविवार - स्नान - दान - श्राद्धादि की अमावस्या ।03 जनवरी . सोमवार- पौष मास शुक्ल पक्षारम्भ। 06 जनवरी . गुरू - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।08 जनवरी . शनि - सतगुरू श्री गोविन्द सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव प्रारम्भ।09 जनवरी . रवि - सतगुरू श्री गोविन्द सिंह जयन्ती।
10 जनवरी . सोमवार- श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री अन्नपूर्णाष्टमी व्रत। 13 जनवरी . गुरू - पुत्रदा एकादशी व्रत सबका। श्री हरि जयन्ती। मन्वादि। लोहड़ी।14 जनवरी . शुक्र - मकर संक्रान्ति ।15 जनवरी . शनि - शनि प्रदोष व्रत। 17 जनवरी . सोमवार- स्नान - दान - व्रतादि की पौषी पूर्णिमा21 जनवरी . शुक्रवार - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, सकट चाैथ


23 जनवरी . रवि - नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती।25 जनवरी . मंगल - कालाष्टमी। श्री स्वामी विवेकानन्द जयन्ती। 26 जनवरी . बुध - भारतीय गणतन्त्र दिवस।28 जनवरी . शुक्र - षटतिला एकादशी व्रत। 29 जनवरी . शनि - तिल द्वादशी। 30 जनवरी . रवि - प्रदोष व्रत। मास शिवरात्रि31 जनवरी . सोमवार- श्राद्ध की अमावस्या।

Posted By: Shweta Mishra