RANCHI: शुक्रवार को स्वयंसेवी संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति के बैनर तले रांची की सड़कों पर खुशियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान हैदराबाद में दरिंदगी की शिकार हुई वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद जिन्दा जलाने वाले चारों दोषियों को हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर करके एक मिशाल पेश की है। जिस प्रकार देश में बलात्कार, गैंगरेप और फि र हत्या दिन पर दिन बढ़ते जा रही है, इसके रोकथाम के लिए ये उचित निर्णय और संतोषजनक कार्य किया गया है।

पुलिस जवानों को बांधी राखी

खुशी जाहिर करते हुए रांची पुलिस की हाथों पर राष्ट्रीय युवा शक्ति की महिला प्रतिनिधियों के द्वारा उनके पुलिस भाइयों के हाथों की कलाई पर राखी बांधी गई, ताकि रांची पुलिस प्रशासन आने वाले दिनों में बुरे वक्त से और हैवानों से बहू-बेटियों को बचाए। अभी हाल ही में राँची के कांके एरिया में लॉ की छात्रा के साथ 12 लोगों के द्वारा गैंगरेप किया गया उन सभी 12 लोगों को भी या फ ांसी दिया जाय या फि र एनकाउंटर कर दिया जाए ताकि लोगो में रेप, बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराध करने से रूह तक कांप जाए। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, कुमुद झा, पिया वर्मन, अनिता कुमारी, नितिन घोष, अंजना प्रियदर्शनी, चंदा कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियांशु चौधरी, नेहा कुमारी, प्रिया कुमारी, श्वेता कुमारी, संजय राय, संजय तिवारी, अंकित सिंह, अजीत गुप्ता, गौरव सोनी इत्यादि लोग शामिल थे।

Posted By: Inextlive