- देशभर में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की गई मांग

- बघेल समाज भी उतरा फिल्म के विरोध में

आगरा। फिल्म पानीपत में भरतपुर के अजय महाराजा सूरजमल का जो किरदार दिखाया गया है। वह इतिहास का हिस्सा नहीं है। उनके चरित्र के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसे लेकर जाट समाज में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को अखिल भारती जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जाटों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पीएम और सीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को जाट समाज के लोगों ने आगरा के सभी सिनेमा घरों में फिल्म के प्रदर्शन को बंद कराया। इसके साथ ही सभी सिनेमा घरों के मालिकों ने अपील की है कि भविष्य में भी इस फिल्म को न दिखाया जाए।

डीएम से की थी मांग

आगरा के सिनेमा घरों में फिल्म न दिखाई जाए, इसके लिए प्रशासन से मांग की थी। प्रशासन का कहना है कि ये उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। सेंसर बोर्ड से इसकी अनुमति मिली है। इसके बाद खुद डा। रामेश्वर चौधरी, कप्तान सिंह चाहर, चौधरी दिलीप सिंह, अजीत चाहर अपने अन्य साथियों के साथ शहर के सिनेमा घरों की ओर निकल पडे़। संजय टाकीज, कॉसमॉस मॉल, सर्व मल्टीप्लेक्स (ओमेक्स) में फिल्म ने दिखाने की मांग की गई। इसपर सभी सिनेमा घरों के मालिकों ने सहमति दिखाते हुए फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया। और पूरा सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।

इतिहास के साथ नहीं की जा सकती छेड़छाड़

डॉ। रामेश्वर सिंह ने बताया कि महाराजा सूरजमल का जो इतिहास सुना है और पढ़ा है, उसका उल्टा फिल्म में दिखाया गया है। ऐसे महापुरुष के व्यक्तित्व और इतिहास के साथ छेड़छाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि फिल्म के प्रामोशन और प्रचार प्रसार के लिए जानबूझकर अक्सर डायरेक्टर महापुरुषों के व्यक्तित्व और इतिहास के साथ छेड़छाड़ करते हैं, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए जाट समाज किसी भी हद तक जा सकता है।

ये थे प्रमुख

विरोध जताने वालों में डॉ। रामेश्वर चौधरी, कप्तान सिंह चाहर, नरेंद्र बघेल, भीमसैन भगौर, अजीत चाहर, चौधरी दिलीप सरपंच, राजेन्द सिंह ठुकरैला, राजाराम, चौधरी ,चन्द्रशेखर, धर्मवीर चौधरी, कुलदीप चौधरी, नागेन्द्र फौजी, बंटी चौधरी डाबर, रामवीर चौधरी, सुनील चौधरी, तेजेन्द्र नोहवार, आरके इन्दौलिया, थान सिंह सोलंकी, जीतू चौधरी, विजय सिंह, श्रीओम सोंलकी, थान सिंह सोलंकी, ज्ञानेंद्र मुखिया।

बघेल समाज ने भी किया विरोध

फिल्म पानीपत का बघेल समाज ने भी विरोध किया। इस दौरान नरेंद्र धनगर अपने साथियों के साथ सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन बंद कराने के लिए पहंचे। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल हिन्दू संम्राट थे। उनका फिल्म में जो किरदार दिखाया गया है वह निंदनीय है। इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए ईट से ईट बजा दी जाएगी।

एडीएम सिटी से मिला प्रतिनिधि मंडल

राष्ट्रीय जाट एकता मंच का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला अध्यक्ष डॉ। दुष्यन्त सिंह व जिला महामंत्री सुखवीर सिंह की अगुवाई में एडीएम सिटी से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।

Posted By: Inextlive