बुली बाई एप को लेकर चल रहे विवाद में एक 18 साल की लड़की का नाम सामने आया है। जिसे इस सब का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। इसको लेकर गीतकार जावेद अख्तर ने लोगों से लड़की को माफ करने की अपील की है।

नई दिल्ली (एएनआई)। बुली बाई एप विवाद के सिलसिले में मुंबई पुलिस द्वारा एक 18 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किए जाने के बाद, अनुभवी गीतकार जावेद अख्तर ने उस पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लोगों से लड़की को क्षमा करने का आग्रह किया। आरोपी लड़की के हाल ही में अपने माता-पिता को कैंसर और COVID-19 से खो दिया। अख्तर, जो इस मामले पर सक्रिय रूप से अपनी राय साझा कर रहे हैं, उन्होंने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर नेटिजन्स से दया दिखाने और लड़की को माफ़ करने के लिए कहा।

अख्तर ने ट्वीट करके कही ये बात
अख्तर ने ट्वीट किया, "अगर "बुली बाई" एप के वास्तव में एक 18 साल की लड़की मास्टरमाइंड थी, जिसने हाल ही में अपने माता-पिता को कैंसर और कोरोना में खो दिया है, तो मुझे लगता है कि लोगों को समझना चाहिए कि उसने ऐसा गलत कदम क्यों उठाया। उस पर दया दिखाओ और उसे माफ कर दो।"

If “ bully bai” was really masterminded by an 18 year old girl who has recently lost her parents to cancer n Corona I think the women or some of them meet her and like kind elders make her understand that why what ever she did was wrong . Show her compassion and forgive her .

— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) January 5, 2022

कैसे शुरु हुआ विवाद
बता दें बुली बाई एप पर विवाद तब शुरू हुआ जब सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एकत्र की गईं और एक ऐप पर अपलोड की गईं और लोगों से उनकी नीलामी में भाग लेने के लिए कहा गया। इस बीच, 18 वर्षीय महिला के अलावा, एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को भी बेंगलुरु में मुंबई पुलिस की एक टीम द्वारा 'बुल्ली बाई' विवाद के सिलसिले में छापेमारी में पकड़ा गया था। इसी मामले में बुधवार को एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari