-मेधा पाटेकर ने भी अरविंद के लिए किया कैम्पेन

VARANASI: आम आदमी पार्टी भी अपने स्टार कैंपेनर्स को मार्केट में उतार दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर में आम आदमी पार्टी की ओर से एक्टर जावेद जाफरी, सिंगर विशाल ददलानी और नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रणेता मेधा पाटेकर ने लोगों से आप के लिए समर्थन मांगा। भरी दोपहरी में जावेद और विशाल ने दालमंडी से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की। लोगों ने छतों से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पठानी टोला, जैनपुरा और हड़हा की गलियों में उन्होंने लोगों से संपर्क साधा और पार्टी की गतिविधियां बतायी। जावेद दालमंडी में भारत रत्‍‌न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के घर भी गये। उधर मेधा पाटेकर ने रोहनिया में चुनाव प्रचार की कमान संभाली और लोगों से संपर्क किया। यहां पर उन्होंने इसाइयों द्वारा संचालित एक सभा को भी संबोधित किया। इधर अरविंद केजरीवाल ने सेवापुरी, अरविंद रानी बाजार, कपसेठी, नेवादा, गौराई बाजार, कर्धना, आदि इलाकों में रोडशो किया। मनीष सिसौदिया, प्रो आनंद कुमार संजय सिंह तो पहले से ही बनारस की गलियों में आप की बात कह रहे हैं।

Posted By: Inextlive