-आतिशबाजी रहा आकर्षण का केंद्र

JAMSHEDPUR: श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय मां जीण भवानी का दशम् महोत्सव के पहले दिन सोमवार की शाम को शोभा यात्रा निकाली गई। इससे पहले साकची बाजार स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर ख्भ्क् निशान की भी पूजा की गयी। शोभा यात्रा साकची बाजार के विभिन्न मार्गो से होते हुए काशीडीह, सीतारामडेरा से गोलमुरी विजयनगर स्थित श्री जीण माता मंदिर में निशान अर्पण के साथ संपन्न हुई। इसका उद्घाटन समाजसेवी मोहनलाल अग्रवाल, कांग्रेस नेता भरत सिंह, झाविमो नेता अभय सिंह ने नारियल फोड़कर किया। शोभा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भव्य आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभा यात्रा में माताजी की जीवंत झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। बैंड बाजा और नृत्य मंडली के साथ निशान उठाये भक्तों के सबसे आगे दो बडे़ ध्वज लिए श्रद्धालु चल रहे थे। यात्रा में जीण माता परिवार के सदस्य समेत काफी संख्या में अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

दयानंद आर्य वैदिक कन्या उच्च विद्यालय, सोनारी के ऑडिटोरियम में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन एमएनपीएस की को-ऑर्डिनेटर रेणु सिन्हा ने किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बेकार के पदार्थो से विद्युत चलित कार, पर्यावरण से संबंधित मॉडल तथा गणित एवं अन्य विषयों के भी एक से बढ़कर एक मॉडल बनाये। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यगण तथा मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये मॉडल की सराहना की और कहा कि इससे बच्चों की प्रतिभा निखरती है तथा ज्ञानव‌र्द्धन होता है। प्रदर्शनी को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य अंशुमालिनी व अन्य शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।

Posted By: Inextlive