75 साल की उम्र में बॉलीवुड के वेटरन एक्टर जितेंद्र पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। ये आरोप उनकी कजन सिस्टर ने उन पर लगाया है। खुद को जितेंद्र की कजन बताने वाली इस महिला ने उनके खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस के द्वारा शिकायत दर्ज करा दी है। जानें मामले से जुड़े कई और पहलू।


47 साल पुराना मामलाजितेंद्र की कजन ने खुलासा किया है की 1971 में एक होटल के रूम में जितेंद्र ने उनका यौन उत्पीड़न किया। बता दें की ये मामला 47 साल पुराना है पर एफईआर अब दर्ज हुई है। उस समय जितेंद्र 28 साल के थे और पीडि़ता 18 साल की। पीडि़ता के मुताबिक जितेंद्र उन दिनों शिमला में शूटिंग में व्यत थे जब उन्होंने यौन उत्पीड़न करने का मन बनाया था। पीडि़ता के लिए उन्होंने खुद नयी दिल्ली से शिमला आने की व्यवस्था की थी।  इस वजह से अभी तक चुप रहीं
पीडि़ता 47 साल से इस मामले पर चुप रहीं और अब अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। पीडि़ता इतने दिनों तक इसलिए चुप रहीं क्योंकी अगर उनके मां-बाप को इस बारे में पता लगता तो उन्हें ठेस पहुंचती। अब उनके मां-बाप इस दुनिया में नहीं हैं इसलिए लंबे समय के बाद अब उन्होंने अपनी यौन उत्पीड़न की बात जगजाहिर की है। इसके अलावा '#Me_too'कैम्पेन ने हिम्मत दी। क्या है '#Me_too'


'#Me_too' सोशल मीडिया पर एक कैम्पेन चलाया गया था जिसमें बॉलीवुड़ से लेकर हर आम महिला ने हिस्सा लिया। जिस भी महिला के साथ कभी भी किसी भी तरह का उत्पीड़न हुआ हो वो अपनी सोशल वाल पर'#Me_too' लिख कर अपना दर्द पूरी दुनिया से बांट सकती है।

Posted By: Vandana Sharma