जमशेदपुर का चुनावी महास्रंग्राम अब रोचक मोड़ ले चुका है। पूरे झारखंड की नजर जमशेदपुर चुनाव पर जा टिकी है जहां से एक तरफ सीएम रघुवर दास मैदान में हैं तो दूसरी तरफ से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में एक और झारखंड के कई घोटालों को उजागर करने वाले नेता सरयू राय ने भी ताल ठोक दिया है।


रांची (ब्यूरो)। टिकट मिलने को लेकर लगाये जा रहे तरह-तरह के अटकलों के बीच मंत्री सरयू राय ने खुद दो टूक कह दिया है कि उन्हें अब भाजपा से टिकट नहीं चाहिए। शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देना चाहे उसे दे, उन्हें सब मंजूर है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा से उनका मोह भंग हो गया है। जानकारों का मानना है कि उनके इस एलान के बाद जमशेदपुर की सीट भाजपा के लिए चुनौती बन सकती है। पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि इसके लिए रविवार को कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उनकी बैठक होगी, जहां आगे की रणनीति पर अंतिम फैसला लिया जायेगा।दो सीटों के लिए नामांकन


भाजपा के कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय ने शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीटों से नामांकन फॉर्म खरीदा है। कहा जा रहा है कि सरयू राय सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि, खबर लिखे जाने तक भाजपा ने इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।चौथी लिस्ट तक होल्ड पर रहे सरयू

इधर, भाजपा ने शनिवार को चौथी लिस्ट जारी कर दी है लेकिन भाजपा की ओर से जमशेदपुर पश्चिमी सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया। अब तक भाजपा चुनाव प्रत्याशियों की चार सूची जारी हो चुकी है, लेकिन उन सूचियों से सरयू राय का नाम गायब है। पार्टी ने उन्हें होल्ड पर रखा है।विपक्ष भी है नजर गड़ाएमाना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अगर सरयू राय चुनाव लड़ने की घोषणा करते हैं तो विपक्षी दलों का भी उन्हें साथ मिल सकता है। हालांकि सरयू राय निर्दलीय चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस संबंध में उन्होंने भाजपा आलाकमान को भी अवगत करा दिया है।नीतिगत फैसलों पर सरकार की मुखालफतकई नीतिगत फैसलों पर उन्होंने सरकार की मुखालफत की है। एक वक्त ऐसा भी आया जब लग रहा था कि वे मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि विधानसभा में विपक्षी दलों के हो-हंगामे को आधार बनाकर उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।ranchi@inext.co.in

Posted By: Sudhir Jaiswal