JAMSHEDPUR: पूर्वी सिंहभूम जिले में इस बार कुल 17 लाख 58 हजार 673 वोटर मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने शनिवार को नई संख्या जारी की। पूर्व में जिले में 17 लाख 43 हजार 221 मतदाता थे। लेकिन नए नाम जोड़ने के बाद 15 हजार 452 मतदाता बढ़ गए। विधानसभा वार दिव्यांग, ट्रांसजेंडर व सर्विस वोटरों समेत सभी मतदाताओं की संख्या जारी की गई है। चुनाव तक अब इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। पूर्वी सिंहभूम जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में सात दिसंबर को मतदान होना है। छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 90 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।

विधानसभा वार वोटर्स

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र

कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,14220 व महिला मतदाताओं की संख्या 1,10621 है। वहीं, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3229 और ट्रांसजेंडर की संख्या शून्य है। ये लोग 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र

कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,20854 व महिला मतदाताओं की संख्या 1,21618 है। वहीं, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3109 और ट्रांसजेंडर की संख्या 1 है। यहां से 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पोटका विधानसभा क्षेत्र

कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,43394 व महिला मतदाताओं की संख्या 1,44377 है। जबकि ट्रांसजेंडर की संख्या शून्य है। वहीं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3182 है। ये लोग 10 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र

कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 166 273 व महिला मतदाताओं की संख्य ा160389ए ट्रांसजेंडर की संख्या 1 एवं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2744 है। यहां से 10 उम्मीदवार हैं।

48 जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र

कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,58162 व महिला मतदाताओं की संख्या 1,46295 है। वहीं, ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 51 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1635 है जो 20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र

कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,86088 व महिला मतदाताओं की संख्या 1,70869 है। वहीं, ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 8 और 1263 दिव्यांग मतदाता है जो 20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

जिले में 1976 सर्विस वोटर

पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 1976 सर्विस वोटर हैं। इसमें बहरागोड़ा में 227, घाटशिला में 325, पोटका में 371, जुगसलाई में 385, जमशेदपुर पूर्वी में 464 एवं जमशेदपुर पश्चिमी में 204 शामिल हैं।

Posted By: Inextlive