JAMSHEDPUR : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कोल्हान समेत पूर्वी सिंहभूम में सात दिसंबर को होना है। चुनाव प्रक्रिया के तहत गुरुवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया का समापन हो गया। इसमें कुल छह उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया, जिसके बाद अब चुनावी मैदान में 90 उम्मीदवार डटे हैं।

नाम वापस लेने वालों में जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरने वाले रंजन कुमार, ऋषि कुमार पांडेय, सागर तिवारी व सुरजीत सिंह (एआइएमआइएम) के अलावा जमशेदपुर पश्चिमी से निर्दलीय सुरेंद्र कुमार पांडेय व अरुण कुमार रहे। इसके अलावा किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया।

चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवार : चुनाव चिह्न

जमशेदपुर पूर्वी

1. रघुवर दास (भाजपा) : कमल फूल

2. सरयू राय : (निर्दलीय) : गैस सिलेंडर

3. गौरव वल्लभ (कांग्रेस) : पंजा

4. अभय सिंह : (झाविमो) : कंघी

6. आनंद कुमार पत्रलेख (युवा क्रांतिकारी पार्टी) : मोतियों का हार

7. इंद्र हेम्ब्रम (राष्ट्रीय देशज पार्टी) : कैंची

8. इंद्रजीत कुमार चंदेल (राईट टू रिकॉल पार्टी) : ऑटो रिक्शा

9. देबजानी विश्वास (आमरा बंगाली पार्टी) : बैट्री टॉर्च

10. तारकेश्वर तिवारी (शिव सेना) : चाबी

11. धर्मेद्र कुमार शर्मा (राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी) : फूलगोभी

12. सोमरा तिर्की (आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया) : कोट

13. ईश्वरी राणा (निर्दलीय) : चारपाई

14. कुंज विभार (निर्दलीय) : अलमारी

15. गोपाल लोहार (निर्दलीय) : गैस चूल्हा

16. ज्ञानसागर प्रसाद (निर्दलीय) : ट्रक

17. धर्मेद्र कुमार सिंह (निर्दलीय) : भोजन से भरी थाली

18. बंटी कुमार सिंह (निर्दलीय) : कांच का गिलास

19. राजेश कुमार सिन्हा (निर्दलीय) : कप-प्लेट

20. विजय कुमार सिंह (निर्दलीय) : फुटबॉल

जमशेदपुर पश्चिमी

1. देवेंद्रनाथ सिंह (भाजपा) : कमल फूल

2. पंकज कुमार (झाविमो) :कंघी

3. बन्ना गुप्ता (कांग्रेस) : पंजा

4. बृजेश सिंह (आजसू) : केला

5. हेमा घोष (तृणमूल कांग्रेस) : घास-फूस

6. कमरूद्दीन राजी (मुस्लिम लीग) : सीढ़ी

7. महेश कुमार (राईट टू रिकॉल पार्टी) : ऑटो रिक्शा

8. रियाज शरीफ (एआइएमआइएम) : पतंग

9. शंभूनाथ चौधरी (आम आदमी पार्टी) : झाड़ू

10. शैलेश शर्मा (एहरा नेशनल पार्टी) : बैट्री टॉर्च

11. सुनील मुखी (आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया) : कोट

12. आकाश कुमार तांती (निर्दलीय) : टेलीविजन

13. उमेश कुमार (निर्दलीय) : बाल्टी

14. तरुण कुमार (निर्दलीय) : सेब

16. दीपांकर भट्टाचार्य (निर्दलीय) : गन्ना-किसान

17. नरेश कुमार तांडिया (निर्दलीय) : गैस सिलेंडर

18. बबलू प्रसाद दांगी (निर्दलीय) : चारपाई

19. मुबीन खान (निर्दलीय) : अलमारी

20. राकेश कुमार (निर्दलीय) : फूलगोभी

21. संजय कर्मकार (निर्दलीय) : हेलमेट

जुगसलाई

1. मुचीराम बाउरी (भाजपा) : कमल फूल

2. चैतु राम (बसपा) : हाथी

3. मंगल कालिंदी (झामुमो) : तीर-धनुष

4. रामचंद्र सहिस (आजसू) : केला

5. रामचंद्र पासवान (झाविमो) : कंघी

6. मोहनलाल रजक (आमरा बंगाली) : बैट्री टॉर्च

7. विजय मुखी (आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया) : कोट

8. बबलू रूहीदास (शिवसेना) : फूलगोभी

9. मलय कुमार बेहरा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक) : ब्लैक बोर्ड

10. विशाल कुमार दास (निर्दलीय) : बाल्टी

पोटका

1. मेनका सरदार (भाजपा) : कमल फूल

2 संजीव सरदार (झामुमो) : तीर-धनुष

3 नरेश मुर्मू (झाविमो) : कंघी

4 बुलूरानी सिंह (आजसू) : केला

5. ईश्वर सोरेन (जदयू) : ट्रैक्टर-किसान

6. जीतराई हांसदा (झारखंड पीपुल्स पार्टी) : हंडी

7. दिकू बेसरा (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया-कम्यूनिस्ट) : बैट्री टॉर्च

8. वीर सिंह देवगम (राईट टू रिकॉल पार्टी) : ऑटो रिक्शा

9. सिरमा देवगम (निर्दलीय) : फुटबॉल

10. सुनीता मुर्मू (निर्दलीय) : बैलून

बहरागोड़ा

1. कुणाल षड़ंगी (भाजपा) : कमल फूल

2. समीर कुमार महंती (झामुमो) : तीर-धनुष

3. कुलविंदर सिंह (तृणमूल कांग्रेस) : घास-फूस

4. स्वपन कुमार महतो (कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मा‌र्क्सवादी) : हथौड़ा, हंसिया, सितारा

5. सनत कुमार महतो (कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) : हंसिया-बाली

6. हरमोहन महतो (झाविमो) : कंघी

7. आशारानी पाल (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया, कम्यूनिस्ट) : कांच का गिलास

8. कृष्णचंद्र जाना (आमरा बंगाली) : बैट्री टॉच

9. विराम सिंह टोपनो (आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया) : कोट

10. अजय कुमार मिश्रा (निर्दलीय) : फूलगोभी

11. कृतिवास मंडल (निर्दलीय) : हंडी

12. दुर्गापद घोष (निर्दलीय) : पेंसिल बॉक्स

13. बाढ़ा मुर्मू (निर्दलीय) : एयरकंडीशनर

14. विश्वजीत सरकार (निर्दलीय) : अलमारी

घाटशिला

1. रामदास सोरेन (झामुमो) : तीर-धनुष

2. प्रदीप कुमार बलमुचू (आजसू) : केला

3. लखनचंद्र मार्डी (भाजपा) : कमल फूल

4. सुनीता कुमारी उर्फ डॉ। सुनीता देवदूत सोरेन (झाविमो) : कंघी

5. कानाई मुर्मू (कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) : हंसिया-बाली

6. अमित सिंह सरदार (जदयू) : ट्रैक्टर चलाता किसान

7. आनंद हेम्ब्रम (भारतीय आजाद सेना) : कैंची

8. बिजन सरदार (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया, कम्यूनिस्ट) : बैट्री टॉच

9. सूर्य सिंह बेसरा झारखंड (पीपुल्स पार्टी) : हंडी

10. जयपाल सोरेन (निर्दलीय) : गैस सिलेंडर

11. जुगल सिंह (निर्दलीय) : ड्रिल मशीन

12. जुझार सोरेन (निर्दलीय) : फूलों से भरी टोकरी

13. बहादुर सोरेन (निर्दलीय) : अलमारी

14. लखीपदो सिंह (निर्दलीय) : ऑटो रिक्शा

15. सुनील कुमार मुर्मू (निर्दलीय) : डीजल पंपसेट

16. विश्वनाथ सिंह (निर्दलीय) : फुटबॉल

Posted By: Inextlive