JAMSHEDPUR: स्टील सिटी में दूसरे चरण के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा। गुरुवार को सुबह से शाम तक प्रत्याशी चुनाव प्रचार और जनसंपर्क में लगे रहे। शाम को पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। गुरुवार को प्रत्याशियों ने भोर में निकलकर लोगों से जनसंपर्क किया। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोक दी। गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी, पश्चिमी, पोटका और जुगसलाई विधानसभा के प्रत्याशियों ने गली-मोहल्लों में पहुंचकर चुनाव प्रचार किया। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में गठबंधन प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने जनसंपर्क कर वोट मांगा वहीं आजसू प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने रोड शो किया। जेवीएम प्रत्याशी पंकज कुमार और आप प्रत्याशी शंभू चौधरी ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

शंभू चौधरी ने सोनारी-कदमा में बाजार में किया जनसंपर्क

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को रोड कर चुनाव प्रचार किया। रोड शो की शुरुआत साकची, आम बागान से आम आदमी के प्रत्याशी शंभू चौधरी एवं उनकी धर्मपत्‍‌नी गौरी चौधरी के साथ हजारों पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो में निकले। आम बागान से साक्ची गोल चक्त्र से बिष्टुपुर से शास्त्री नगर से कदमा से ईसीसी से उद्यान से सुनारी से कागलनगर से पंचवटी नगर से कारमेल मैदान में जाकर रोड शो का समापन किया गया। आज आज चुनाव प्रचार खत्म हुआ इस पर अपने कर्ताओं के साथ बैठक किए और इस कार्यक्त्रम में मुख्य रूप से पार्टी के नेता प्रेम कुमार जी विनोद कुमार जी रईस अफरीदी मैथन जी मुस्तकीम खान सूरज गोप सिद्धांत सुरेश पंकज कुमार विश्वजीत गोपेश्वर गोप भूपेंद्र सिंह रामप्रवेश सिंह दीपक तिवारी विजेंद्र प्रसिद्ध तंतु भाई विशाल ठाकुर राजकुमार पप्पू दीपक तिवारी रूबी सनी पूनम देवी माया रिंकू दीवार चंदन विनीता मिश्रा शालिग्राम मिश्रा मुन्ना जाधव विजय कुमार संजीव कुमार मुकेश सिंह सुरेश यादव भरत जहां बेबी रूपेश कुमार मौजूद रहे।

मुन्ना सिंह ने रोड शोक कर दिखाई ताकत

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के आजसू प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने गुरुवार को रोड-शो करके लोगों का समर्थन मांगा। मुन्ना ंिसंह के समर्थन में हजारों कार्यकर्ता ने मोटर साइकिल रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने रोड शो की शुरुआत सोनारी, बिस्टुपुर, गरमनाला, मानगो, आजाद बस्ती, पारडीह चौक, डिमना रोड, बिग बजार, एडिमना चौक, मानगो चौक से पुन: कदमा कार्यालय में समाप्त हुआ। मुन्ना सिंह का शहर के सभी मंडल में माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए झारखण्ड के लोकप्रिय नेता श्री सरयू राय ने आशीर्वाद दिया है। क्षेत्र की जनता ने अगर मुझे मौका दिया तो सभी धमरें सभी समुदाय को समान विचार के साथ विकास कार्यो में अहम भूमिका निभाऊंगा।

पंकज कुमार के समर्थन में उमड़ी भीड़

जमशेदपुर पश्चिमी से जेवीएम के प्रत्याशी पंकज कुमार ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कदमा सोनारी और मानगो के उलीडीह इलाके में जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तत्कालीन रघुवर सरकार के लेागों ने पश्चिमी की जनता के विकास के लिए काम नहीं किया है। जिससे आज भी यहां के लेाग बिजली पानी की आम समस्या से ही जूझ रहे है। जेवीएम सुप्रीमों बाबूलाल मरांडी जी ने प्रदेश के विकास का खाका खींच रखा है। उन्होंने कहा कि अगर वह विधायक बने तो जनता की सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। आज भी मानगो, सोनारी और कदमा में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मैने पांच सालों तक समस्या को देखा है।

बन्ना ने मानगो गांधी मैदान में की सभा

जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को मानगो गांधी मैदान में सभा कर अपने समर्थन में वोट मांगे। बन्ना के समर्थन में पूरा मैदान खचाखच भरा रहा। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर मिनी इंडिया है। यहां सभी जाति धर्म के लोग आपसी भाईचारा बनाकर प्रेम और विश्वास के साथ रहते हैं। जमशेदपुर की जनता सौहार्द पूर्ण वातावरण में जहर घोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना जानती है यहां के लोगों को चक्त्रव्यूह में फंसाने की नाकाम साजिश की जा रही थी। परंतु मैं अभिमन्यु नहीं अर्जुन हूं और मैं चक्त्रव्यूह को तोड़ना जानता हूं। आगे बन्ना गुप्ता ने कहा जमशेदपुर मजदूरों का शहर है और यहां लगातार कल कारखाने बंद हो रहे हैं सरकारी उपक्त्रमों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। इस पर सरकार मौन क्यों है। सत्ता में आया तो जनता की समस्याओं को दूर करूंगा।

Posted By: Inextlive