CHAIBASA: झारखंड में होने जा रहे दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन खत्म होते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। दूसरे चरण में 20 विधानसभा में 7 दिसंबर को वो¨टग होनी है। इन सभी सीटों को जीतने के लिए बुधवार को कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा में मुख्यमंत्री सह जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी रघुवर दास ने सभी 20 प्रत्याशियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने यहां करीब 1.30 घंटा प्रत्याशियों के साथ मंत्रणा की। कहा कि हर हाल में हमें 65 प्लस का लक्ष्य हासिल करना है। इसके लिए सबसे जरूरी बूथों को मजबूत करना है। हमें अपनी-अपनी विधानसभा के जातीय समीकरण को समझना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि चुनाव में भाजपा को पान, तांती, गोप, हो, उडिया समेत हर जाति का वोट मिले। सामूहिक बैठक के बाद उन्होंने सभी प्रत्याशियों को बारी-बारी बुलाकर भी चुनाव की तैयारी के बारे में पूछा। बैठक में प्रत्येक विधानसभा से चार सदस्यों को ही शामिल किया गया था। यहां बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम की पांचों सीटों पर भाजपा का इस बार विशेष फोकस है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से कोल्हान की पार्टी स्तरीय सभी महत्वपूर्ण बैठक चाईबासा में ही की जा रही हैं।

कोल्हान से 14 कमल भेजेंगे रांची

बैठक संपन्न होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 20 विधानसभा के प्रत्याशियों के साथ दूसरे चरण में होने जा रहे चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक चाईबासा में की है। इसमें कोल्हान की 14 सीटों के लिए घोषित प्रत्याशियों के अलावा सिमडेगा, खूंटी कोलेबिरा, तोरपा के भी प्रत्याशी मौजूद थे। हमने यह संकल्प लिया है कि कोल्हान से 14 कमल हम लोग रांची भेजेंगे। साथ ही साथ 65 पार का लक्ष्य हर हाल में पूरा करेंगे। इसके लिए सभी बूथों को मजबूत करना है। बूथों पर विपक्षी दलों को भी लगाना है। बैठक में चाईबासा से जेबी तुबिद, मझगांव से भूषण पाट ¨पगुवा,जगन्नाथपुर से सुधीर सुंडी, चक्रधपुर से लक्ष्मण गिलुवा, मनोहरपुर से गुरुचरण नायक, घाटिशला से लखन मार्डी, पोटका से मेनका सरदार, बहरागोड़ा से कुणाल षाड़ंगी, जमशेदपुर पश्चिमी से देवेद्र सिंह, खरसावां से जवाहर लाल बानरा, ईचागढ़ से साधुचरण महतो, सरायकेला से गणेश महाली समेत 20 विधानसभा के संयोजक और विस्तारक के अलावा प्रदेश झारखंड प्रभारी ओम माथुर, संगठन महामंत्री धर्मपाल समेत पांच जिलों के जिलाध्यक्ष भी शामिल थे।

Posted By: Inextlive