कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में ‘अबकी बार रघुवर सरकार तड़ीपार’ का नारा बुलंद किया जाएगा। क्योंकि यह नारा झारखंड की आम जनता का है साथ ही कांग्रेस का भी।


जमशेदपुर (ब्यूरो)। कांग्रेस के सांगठनिक बैठक में भाग लेने आए। डॉ. रामेश्वर उरांव रविवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। संगठन में बदलाव के सवाल पर कहा उन्होंने कि जहां जरूरत होगी वहां बदलाव किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि विधानसभा चुनाव हर हाल में गठबंधन में ही लड़ा जाएगा। जिस दिन गठबंधन होगा उसी दिन गठबंधन का नेता भी चुन लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डॉ. अजय कुमार कांग्रेस में हैं और वे पार्टी के समर्थन में स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव में काम करेंगे।बीजेपी ने कुछ नहीं दिया


कांग्रेस के अंदरूनी कलह के बारे में पूछे जाने पर बोले कि खीरा अंदर से कई भागों में बंटा होता है, लेकिन जहां से भी खाइए, स्वाद एक जैसा ही होता है। इसी तरह कांग्रेस अंदर से एक है। रघुवर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल में रघुवर सरकार ने झारखंड के लोगों को कुछ नहीं दिया। उन्होंने सवाल किया कि रघुवर ने कहा था कि 2018 तक अगर हर घर में 24 घंटे बिजली नहीं मिली तो मैं वोट मांगने नहीं आऊंगा।आज रघुवर फिर वोट मांगने क्यों आ रहे हैं?

झारखंड में पांच सालों में कर्ज में डूबे सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या की है। जिधर नजर जा रही है, उधर सुखाड़ नजर आ रहा है और सरकार सो रही है। कहीं कोई चर्चा ही नहीं हो रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान पर हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार से लोग त्रहि-त्रहि कर रहे हैं। राज्य के किसी भी सरकारी कार्यालय में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति ऐसी है कि चलना दूभर है। आज मैं रांची से जमशेदपुर एनएच-33 पर तीन घंटे भोग कर आया हूं। मामला हाईकोर्ट व सीबीआइ तक जाने के बावजूद अभी तक यह सड़क नहीं बन पाई हैjamshedpur@inext.co.in

Posted By: Inextlive Desk