RANCHI: पंचायत चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग से उत्साहित राज्य निर्वाचन आयोग 28 नवंबर को होने वाले सेकेंड फेज के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। इस चरण में 23 जिलों के 64 ब्लॉक की पंचायतों में मतदान होना है। इनमें राजधानी रांची के चार ब्लॉक ओरमांझी, अनगड़ा, नामकुम और सिल्ली भी शामिल हैं। सेकेंड फेज में सिर्फ लोहरदगा जिले में मतदान नहीं होगा।

1-गढ़वा: जिले के 6 ब्लॉक खरौंधी, केतार, भवनाथपुर, नगरऊंटारी, सगमा और धुरकी में मतदान होगा।

2-पलामू : पांच पंचायतों नवाडीह बाजार, छतरपुर, नवाब बाजार, पड़वा और पाटन में मतदान होगा।

3-लातेहार : जिले के बरवाडीह व मनिका ब्लॉक में मतदान होगा।

4-चतरा: जिले के सिमरिया व टंडवा प्रखंड में चुनाव होगा।

5-हजारीबाग: जिले के चौपारण, बरही, बरकट्ठा और चलकुश ब्लॉक में मतदान होगा।

6- कोडरमा: जिले के कोडरमा, चंदवारा व जयनगर ब्लॉक में वोटिंग होगी।

7-गिरीडीह: जिले के गांवा, तिसरी, देवरी व बेंगाबाद प्रखंड में चुनाव होगा।

8-देवघर : जिले के सारवा, सोनाराय ठाढ़ी, मधुपुर व करौ प्रखंड में वोटिंग होगी।

9-गोड्डा : तीन ब्लॉक महागामा, बसंतराय व पथरगामा में चुनाव होगा।

10-साहेबगंज : बरहेट, तालझारी, उधवा ब्लॉक में वोटिंग होगी।

11-पाकुड़: हिरणपुर व महेशपुर ब्लॉक में वोटिंग होगी।

12-दुमका : दुमका, मसलिया व रानेश्वर प्रखंड में वोट पड़ेंगे।

13-जामताड़ा: जिले के जामताड़ा, नाला, कुण्डहित ब्लॉक में चुनाव होगा।

14-धनबाद: बाघमारा व धनबाद ब्लॉक में मतदान होगा।

15-बोकरो : जिले के बेरमो, कसमार और जरीडीह ब्लॉक में वोट पड़ेंगे।

16-रामगढ़ : पतरातू व रामगढ़ ब्लॉक में चुनाव होगा।

17-गुमला: जिले के भरनो, बसिया व कामडारा ब्लॉक में चुनाव होगा।

18- खूंटी : जिले के तोरपा और मुरहू ब्लॉक में मतदान होगा।

19-सिमडेगा : जिले के बोलबा, ठेठईटांगर, जलडेगा व बांसजोर में मतदान होगा।

20-पश्चिमी सिंहभूम : टोन्टो, हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी व मझगांव में मतदान होगा।

21-सरायकेला-खरसावां : जिले के गम्हरिया और राजनगर में मतदान होगा।

22- पूर्वी सिंहभूम :धालभूमगढ़, चाकुलिया व बहरागोड़ा प्रखंड में वोट पड़ेंगे।

Posted By: Inextlive