RANCHI: केरल के कोल्लम में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया है। फाइनल में हरियाणा को 2-1 से पराजित कर झारखंड ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। रांची लौटने पर खिलाडि़यों का जोरदार स्वागत किया गया। लगातार दूसरी बार चैंपियनशिप जीतकर लौटी टीम के स्वागत के लिए हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों के साथ खेल निदेशक अनिल कुमार भी रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस मौके पर हॉकी झारखंड ने पूरी टीम को 2 लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की। खेल निदेशक ने भी खिलाडि़यों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मालूम हो कि टूर्नामेंट में 40 टीमों ने पार्टिसिपेट किया था।

केरल को हरा झारखंड हाकी क्वाफा म ं

हिसार हरियाणा में आयोजित 9वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल महिला हॉकी चैम्पिनशिप 2019 में झारखण्ड की टीम ने केरल को 4-1 से पराजित कर लगातार चौथी जीत हासिल करते हुए लीग में अपने पुल में टॉप रहते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर गई है। बुधवार को खेले गए मैच में झारखण्ड की ओर 19वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर में पुनिता मिंज ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 25वें मिनट में पूनम माधुरी टेटे, 36वें मिनट में बिरजनी एक्का व 49वें मिनट में पिंकी एक्का ने गोल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। टीम की कोच करुणा पूर्ति, मैनेजर दुलारी टोपनो हैं। हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, शशिकांत प्रसाद, असुंता लकड़ा, मनोज कोनबेगी, आश्रिता लकड़ा, माइकल लाल, प्रतिमा बरवा, कमलेश्वर मांझी, ओपी अग्रवाल सहित हॉकी झारखण्ड के समस्त सदस्यों को बधाई दी है।

ब्वॉयज टीम का स्वागत

8 से 12 फरवरी तक राजीव गांधी स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स रोहतक में संपन्न 64वीं नेशनल स्कूल एथलेटिक्स अंडर 14 प्रतियोगिता में झारखंड ब्वॉयज टीम हरियाणा को हराकर ओवरऑल चैंपियन बनी। खिलाडि़यों के रांची लौटने पर रेलवे स्टेशन पर खेल निदेशालय ने स्वागत किया। डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र होटवार के धीरज कुमार पहाड़ी, समीर उरांव डे बोर्डिंग केंद्र, मोराबादी व कोच अरविंद सिंह का स्वागत माला पहनाकर किया गया।

Posted By: Inextlive