देश व प्रदेश का नाम रौशन करने वाले झारखंड के खिलाडि़यों पर धनवर्षा होगी.

Ranchi : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाडि़यों को पांच लाख से 25 लाख तक ईनामी राशि दी जाएगी। 12 नवंबर को मुख्यमंत्री कप फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में राज्य के आठ खिलाडि़यों के बीच एक करोड़ की राशि बांटी जाएगी।

 

तय हुए खिलाडि़यों के नाम

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज व ओलंपियन लक्ष्मी रानी मांझी को सर्वाधिक 25 लाख व सुमराय टेटे को पांच लाख ईनाम के रूप में दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी को 18 लाख, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रीमिल बिरूली को 15 लाख, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को 15 लाख की राशि दी जाएगी।

 

खिलाडि़यों को मिलेगी ट्रेनिंग

खेलमंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इस टूर्नामेंट से कई प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आए हैं। उनकी सूची तैयार कर प्रशिक्षण देने की योजना है। उम्मीद है कि इस पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। मौके पर खेल निदेशक रणेंद्र कुमार, पूर्व ओलंपियन सिलवानुस डुंगडुंग, मनोहर टोप्पनो भी उपस्थित थे।

 

सुब्रतो कप विनर को भी प्राइज मनी

वहीं अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट (बालक.17 वर्ग) की विजेता टीम सेल प्लस टू उच्च विद्यालय सेक्टर टू डी बोकारो की टीम को सवा आठ लाख व राष्ट्रीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता (बालिका-17 आयु वर्ग) की विजेता टीम एसएस उच्च विद्यालय आवासीय प्रशिक्षण केंद्र सिमडेगा को सवा आठ लाख रुपये दिए जाएंगे।

 

इन खिलाडि़यों को मिलेगा सम्मान

सुमराय टेटे : एक्स हॉकी प्लेयर -05 लाख

जयंत तालुकदार : आर्चर- 8 लाख

दीपिका कुमारी : आर्चर 18 लाख

लक्ष्मी रानी मांझी : आर्चर-25 लाख

रीमिल बिरूली : आर्चर-15 लाख

निक्की प्रधान हॉकी -15 लाख

Posted By: Inextlive