RANCHI: चेन्नई में आयोजित 9वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप के अंतिम लीग मैच में हॉकी झारखण्ड ने अंडमान को 18-0 से पराजित की। झारखण्ड के नोयल टोपनो 04 गोल, सुरेश महतो व लव लाइट कुजूर ने 03-03 गोल, मनोरंजन एक्का व आनन्द चम्पिया ने 02-02 गोल तथा सुसारन डोड्राय, मिन्हास टोपनो, फिलमोन भेंगरा तथा अनुरुद्ध भेंगरा ने 1-1 गोल किए। हॉकी झारखण्ड को इससे पूर्व के 02 मैचों में जीत व 01 में पराजय का सामना करना पड़ा था। वहीं, अंडर 17 बालिका टीम ने हॉकी पंजाब को 03-00 से पराजित की है। झारखंड की रजनी केरकेट्टा ने 02 गोल तथा ब्यूटी डुंगडुंग ने एक गोल दागे। इसके अलावा अंडर 21 ग‌र्ल्स में भी हॉकी झारखंड ने मिजोरम को 5-2 से पराजित की। झारखंड की ओर से अलबेला रानी टोप्पो 03 गोल, सुषमा कुमारी तथा पिंकी एक्का ने 1-1 गोल किए।

बधाइयों का तांता

तीनो संस्करण में हॉकी झारखन्ड की जीत होने पर हॉकी झारखण्ड अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष असुंता लकड़ा, सीईओ रजनीस कुमार, माइकल लाल, पुरुष टीम के कोच मनोज कोनबेगी, मैनेजर सुखराम मांझी, 21 बालिका टीम की कोच बिगन सोय, मैनेजर विजय शंकर सिंह,17 टीम की कोच करुणा पूर्ति, मैनेजर राजीव रंजन सहित हॉकी झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियों ने सभी खिलाडि़यों को बधाई दी है।

Posted By: Inextlive